परिवार की मदद के लिए रंगाई-पुताई का काम करने वाले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा नीट-यूजी को उत्तीर्ण कर लिया है. परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए. दक्षिणी कश्मीर जिले के जागीगाम गांव के रहने वाले उमर अहमद गनी को परीक्षा में 601 अंक मिले हैं.
गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले गनी की इस उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है. गनी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘पिछले दो साल से मैं दिन में मजदूरी करता और रात को पढ़ाई कर रहा था. मैं रंगाई-पुताई का काम भी करता हूं. मैंने कड़ी मेहनत करने और नीट पास करने की कसम ली थी और अल्लाह के करम से मुझे सफलता मिली.''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
गनी ने कहा कि एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट-यूजी पास करने के लिए उसने ज्यादातर खुद पढ़ाई की और कुछ ऑनलाइन कक्षाओं की मदद भी ली. उसने कहा कि छात्रों को संसाधनों की कमी को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए और कड़ी मेहनत करने पर ध्यान देना चाहिए.
गनी ने कहा, ‘‘अगर आपके पास पैसे नहीं भी हैं तो ऑनलाइन काफी कुछ उपलब्ध है. मैं सभी से सिर्फ कड़ी मेहनत करने को कहना चाहता हूं.'' गनी के घर पर उत्सव जैसा माहौल है. रिश्तेदार और पड़ोसी बधाइयां दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं