विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जाकिर मूसा का साथी समेत 6 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 6 आतंकी ढेर और कई हथियार बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलवामा के त्राल में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया है. इतना ही नहीं, सुरक्षाबलों ने भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं. हालांकि, अब ऑपरेशन समाप्त हो गया है.

बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी जाकिर मूसा का एक सहयोगी भी मारा गया है. सुरक्षाबलों ने साउथ कश्मीर जिले के अवंतिपुरा इलाके में अरामपुरा गांव में एऩकाउंटर अभियान शुरू किया था. दरअसल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छुपे होने के इनपुट मिले थे. 

त्राल के अवंतीपोरा में जब आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली तो सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके जब कार्डन और सर्च अभियान चलाया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. दोनों ओर से भयंकर फायरिंग शुरू हुई. जिसमें सुरक्षा बलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया. ये सभी आतंकी अंसार उल जगवात के बताए जा रहे हैं. हालांकि सेना ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. 

आतंकियों का संबंध जाकिर मूसा के गुट अंसार उल गजवा उल हिंद से बताया जा रहा है. इस कार्रवाई में किसी भी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन आल आउट के तहत इस साल करीब 240 आतंकी को मार गिराया है जबकि पिछले पूरे साल 217 आतंकी ही मारे गये थे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Six Terrorists Killed I, Encounter In Tral, Pulwama
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com