बेंगलुरु के कई धार्मिक स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर नोटिस भेजा है. हालांकि बेंगलुरु की एक पुरानी और बड़ी मस्जिद को नोटिस नहीं दिया गया है, क्योंकि यहां अज़ान के वक़्त एक विशेष यंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ध्वनि प्रदूषण को अदालत की तरफ से तय मापदंड के अनुरूप रखता है. दरअसल, शहर के बीचो बीच बेंगलुरु की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद से अज़ान दी जाती है. अज़ान जितनी ऊंची आवाज में दी जाए, डिवाइस के चलते मस्जिद की मीनारों पर लगे लाउडस्पीकर से तय मापदंडों के मुताबिक ही आवाज़ बाहर जाएगी और इसकी वजह है.
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मकसूद इमरान रशादी का कहना है कि यहां के नौजवानों ने इस डिवाइस को तैयार किया है. इसको एंपलीफायर से जोड़ देने के बाद चाहे जितनी भी जोर से अजान दी जाए, यह डिवाइस तयशुदा लिमिट के अंदर ही ट्रांसमिट करता है. इस डिवाइस का स्विच बाई तरफ करने से दिन का लिमिट अपने आप तय होता है और दाहिनी तरफ करने से रात का. यहां रात में 55 डेसिबल और दिन में 65 डेसिबल आवाज तय है. अलग-अलग जगहों पर अलग अलग लिमिट है. इस डिवाइस में लोकेशन के हिसाब से लिमिट तय कर दी जाती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गौरतलब है कि तक़रीबन 1700 रुपये कीमत वाले इस डिवाइस का प्रयोग मंदिरों और दूसरे प्रतिष्ठानों में भी किया जा सकता है. सरकार ने तक़रीबन 300 मस्जिदों के अलावा कई मंदिरों, कुछ गिरजाघरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजकर निर्देश दिया गया है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ध्वनि को नियंत्रित करें, नहीं तो कानूनी करवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें:
अज़ान VS हनुमान चालीसा: MNS के विरोध के बीच अब BJP के सबसे अमीर नेता ने दिया फ्री लाउडस्पीकर का ऑफर
'देश को एकजुट रखना हमारी जिम्मेदारी' : मस्जिदों में लाउडस्पीकर वाले राज ठाकरे के बयान पर मंत्री का पलटवार
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मनसे के मुस्लिम पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ी
दिल्ली: बिना इजाजत लाउडस्पीकर बजाना पड़ेगा महंगा, 1 लाख तक का जुर्माना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं