उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ट्रेन से पटरी पर उतर गए कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये और इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना पचोरा स्टेशन के पास घटी, जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई.
कैसे हुआ हादसा?
- पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी
- पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची
- तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी
- पहले पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई
- आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई
- अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे
- बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया
- हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से मुंबई आ रही थी. इसी दौरान कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे. इस दौरान, दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आ गए. ट्रेन में 'ACP' यानी अलार्म चेन पुलिंग भी की गई थी. लेकिन चेन पुलिंग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारियों से इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?
रेलवे अधिकारी ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी. एसीपी हुआ और लोग ट्रैक पर आ गए. तभी कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया. यह आग थी या कोई अन्य अफवाह, हम जांच इसकी जांत रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि ट्रेन में कोई आग नहीं थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं