कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर (Jagdish Shettar) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) से ठीक पहले बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली. कांग्रेस की सदस्यता लेते वक्त उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 13 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी थी और 11 अप्रैल को राज्य प्रभारी ने मुझे फोन कर कहा कि जगदीश शेट्टार जी आपको और ईश्वरप्पा को टिकिट नहीं मिलेगा. आप एक सहमति पत्र पर साइन कर दीजिए और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान कर दीजिए इस पर मैं स्तब्ध रह गया.
Former Karnataka CM Jagadish Shettar joins Congress
— ANI Digital (@ani_digital) April 17, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/i75RQ56gRi#JagadishShettar #Congress #assemblyelections2023 #KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/y9MsMO7GER
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पार्टी के लोगों ने मेरे साथ छोटे बच्चे के जैसा बर्ताव किया. मैं एक सीनियर लीडर हूं, पार्टी के किसी भी सीनियर लीडर ने मुझसे बात नहीं की. किसी ने यह नहीं कहा कि आप अभी चुनावी राजनीति से हट जाइए पार्टी आपका ख्याल रखेगी. अगर वो ऐसा कहते तो मुझे उनकी बात स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं होती.
मैं अपने साथ हुए इस प्रकार के बर्ताव से सदमे में था. मेरे शुभ चिंतक और फॉलोअर्स से भी मुझ पर दबाव पड़ने लगा. मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई है, इसीलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया. इस बीच कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं ने मुझसे बात की और कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव रखा. अपने फॉलोअर्स की अपेक्षाओं के मद्देनजर मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. जिस घर को हमने बनाया उन्होंने ही आज हमें जबरन बाहर कर दिया ऐसे में मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं