राज्यसभा की कार्यवाही के पहले दिन ही सभापति जगदीप धनखड़ अपने चिरपरिचित मूड में नजर आए. समाजवादी पार्टी से सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव को जन्मदिन की उन्होंने एक दिन पहले ही बधाई दे दी. थोड़ा चुटकी लेते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह प्रोफेसर राम गोपाल यादव की मुस्कान पर फिदा रहते हैं. धनखड़ ने कहा कि उन्हें प्रोफेसर रामगोपाल यादव को बधाई देते हुए खुशी हो रही है.
बधाई देते हुए क्या बोले जगदीप धनखड़
समाजवादी पार्टी सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव जन्मदिन कल 29 जून को है, लेकिन किसी को बाद में विश करने से अच्छा है कि उन्हें अडवांस में ही बधाई दी दी जाए. उन्होंने कहा कि वह 1992 से लगातार पांचवीं पार सदन के सदस्य हैं. राम गोपाल यादव परिचय करवाते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय और अनुपम उनके दो बेटे, जबकि अनुराधा उनकी बेटी हैं. अक्षय लोकसभा के लिए चुने गए हैं. अक्षय का लोकसभा में यह दूसरा टर्म है. इसके रामगोपाल यादव की तरफ मुखातिब होते हुए धनकड़ ने कहा कि वह यादव की मुस्कान पर फिदा रहते हैं. मुझे उम्मीद है कि इस सेशन में वह मुझे बख्श देंगे.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
हालांकि थोड़ी देर बाद हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित की गई.
नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में नीट व एनटीए मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. कांग्रेस की रंजीत रंजन और सैयद नासिर हुसैन समेत विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने नियम 267 के अंतर्गत राज्यसभा में चर्चा कराए जाने की मांग की है. दरअसल विपक्षी सांसद चाहते हैं कि नियम 267 के अंतर्गत सदन के अन्य कार्यों को स्थगित कर इन मुद्दों पर चर्चा हो. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि बुनियादी ढांचे से जुड़े स्ट्रक्चर ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं. खड़गे ने आरोप लगाया है केंद्र की मोदी सरकार का भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं