विज्ञापन

आखिर ये किसकी लापरवाही? तेज हवाएं, लाइफ जैकेट भी नहीं... जबलपुर क्रूज हादसे से पहले का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

हादसे से पहले का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस क्रूज पर सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ है. सभी लोग तेज हवाओं और बिगड़ते मौसम के बीच क्रूज पर सवार है.

आखिर ये किसकी लापरवाही? तेज हवाएं, लाइफ जैकेट भी नहीं... जबलपुर क्रूज हादसे से पहले का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
जबलपुर हादसे से पहले का वीडियो आया सामने
NDTV
  • जबलपुर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग अभी भी लापता हैं, राहत कार्य जारी है
  • हादसे से पहले का वीडियो दिखाता है कि यात्रियों ने सुरक्षा जैकेट नहीं पहने थे जबकि मौसम खराब था
  • स्थानीय प्रशासन के अनुसार मृतकों में से आठ के पास जीवन रक्षक जैकेट नहीं थी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
जबलपुर:

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम हुए हादसे में 9 लोगों की जान जा चुकी है जबकि अभी भी कई लोग लापता हैं. अब जबलपुर हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है.  इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से हादसे ठीक पहले इस क्रूज पर सवार लोग मस्ती के मूड में थे. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं. पहला सवाल ये कि आखिर इन लोगों को इस क्रूज राइड पर ले जाते समय क्या सेफ्टी नॉर्म्स का ख्याल रखा गया था. दूसरा ये कि ऐसे मौसम में जब इतनी तेज हवा के बीच क्रूज ले जाने से पहले क्या किसी ने विचार नहीं किया. 

हादसे से पहले का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस क्रूज पर सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ है. सभी लोग तेज हवाओं और बिगड़ते मौसम के बीच क्रूज पर सवार है. लेकिन सवाल ये है कि जब इस क्रूज पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी सवार थीं तो क्या समय रहते उनकी सुरक्षा के बारे में पहले नहीं सोचा जाना चाहिए था? क्या इस क्रूज में सवार लोगों को लाइफ जैकेट दी गई होती तो क्या उनमें से कई की जान नहीं बचाई जा सकती थी. स्थानीय प्रशासन के अनुसार जिन 9 शवों को अब तक बाहर निकाला गया है उनके पास 8 पर लाइफ जैकेट नहीं था. 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के बचने की उम्मीद कम होती जा रही है. इस बीच घटनास्थल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कलेजा चीरने वाला है. इस तस्वीर में एक बच्ची रोती हुए महिला के गले लगती दिख रही है. पास में ही खड़ा एक और शख्स की बेतरह रो रहा है. ये तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं. 

दिल्ली से पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे का शिकार हुए परिवारों में एक परिवार दिल्ली का भी था. हादसे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है. इस तस्वीर में एक बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर उसी परिवार की है जो दिल्ली से यहां अपने परिवार के साथ पहुंचा था. इस परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए थे.

यह भी पढ़ें: बिना टिकट यात्री, बच्चों की गिनती नहीं... जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतों के बाद उठ रहे कई गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: Bargi Dam Accident: टूटती जा रही लापता यात्रियों के बचने की उम्मीदें, अबतक 9 शव मिले; गोताखोर तलाश में जुटे

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Cruise Accident, Jabalpur Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com