अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर विवाद और गहरा गया है. मीडिया के हाथ लगे दस्तावेज बताते हैं कि दिल्ली मुख्यमंत्री के निवास का विस्तार करने की योजना है. फ्लैगस्टाफ रोड पर सीएम हाउस के पड़ोस के कुछ सरकारी घरों को खाली कराया गया और तोड़ा गया है. कुछ अन्य घरों को तोड़ने की तैयारी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि सीएम केजरीवाल के बंगले के परिसर को विस्तारित किया जा सके. भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक निवास के रेनोवेशन के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. वहीं, आप आदमी पार्टी ने इसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया है.
दस्तावेजों के मुताबिक, 8 फ्लैगस्टाफ रोड के दो बंगलों और पास के 45 राजपुर रोड के 8 फ्लैट को खाली कराया गया है. इसके पीछे सोच यह है कि पूरे फ्लैगस्टाफ रोड को राजपुर रोड (भीखूराम जैन मार्ग) तक विस्तारित किया जाए. इस तरह मुख्यमंत्री का आवास परिसर विकसित किया जाए, ठीक वैसे ही जैसे लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री का आवास है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास के विस्तार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
मुख्यमंत्री निवास के विस्तारीकरण की कोई योजना नहीं
वहीं, आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री निवास के विस्तारीकरण की कोई योजना नहीं है. पीडब्ल्यूडी के जिन दस्तावेजों को दिखा कर ऐसा दावा किया जा रहा है, उनमें यह कहीं नहीं लिखा कि मुख्यमंत्री आवास का विस्तार किया जाएगा. दिल्ली सरकार अपने अधिकारियों के लिए 5 जगह रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स का पुनर्निमाण कर रही है. जैसे किदवई नगर में केंद्र सरकार ने केंद्र के अधिकारियों के लिए किया है. इन सभी जगहों पर सरकारी निवास को खाली करवाया जा रहा है और सभी जगह टाइप 4, 5 और 6 फ्लैट/मकान बनेंगे.
भाजपा ने केजरीवाल के बंगले के ‘सौंदर्यीकरण' पर हुए खर्च को लेकर किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने सरकारी आवास के ‘सौंदर्यीकरण' पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को उनके निवास के समीप प्रदर्शन किया. भाजपा ने केजरीवाल पर 2020-2022 के दौरान यहां सिविल लाइंस क्षेत्र में सरकारी आवास ‘छह फ्लैगस्टाफ रोड' की मरम्मत पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है. एक हवेली की प्रतिकृति लिये प्रदर्शनकारियों ने रिंग रोड पर चंडीग्राम अखाड़ा से दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास तक मार्च निकाला.
आप का पलटवार
भाजपा पर पलटवार करते हुए आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान बांटने का प्रयास कर रही है. सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस आवास में रहते हैं वह वर्ष 1942 में बनाया गया था और अब तक तीन बार उसकी छत टूट चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद लोक निर्माण विभाग ने नया मकान बनाने का सुझाव दिया था. उन्होंने दावा किया कि नये मकान के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये गये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं