विज्ञापन

लॉकर थंब इंप्रेशन से खुलता था तो रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी... अमर कालोनी केस में आरोपी के बयान से पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए

दिल्ली के अमर कॉलोनी रेप केस में आरोपी राहुल मीणा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने जो दरिंदगी पीड़िता के साथ की उसके बारे में जानकर पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए थे. पीड़िता ने पहले दिन ही माता-पिता के कहने से सुबह स्टडी करने की शुरुआत की थी, वह UPSC की तैयारी कर रही थी. आरोपी सीधे छत पर बने स्टडी रूम में पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया.

लॉकर थंब इंप्रेशन से खुलता था तो रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी... अमर कालोनी केस में आरोपी के बयान से पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए
सीनियर IRS की बेटी से रेप और हत्या का आरोपी राहुल मीणा

दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या के मामले ने हिला कर रख दिया है. आरोपी राहुल मीणा इसी घर में पहले काम किया करता था और इस परिवार ने उसकी खूब मदद भी की थी इतनी कि उसका कर्ज भी उतार रहे थे. आरोपी को द्वारका से अरेस्ट कर लिया गया है. बता दें कि आरोपी बहुत कम उम्र में ही दरिंदा बन चुका था. राहुल से देर रात पुलिस ने पूछताछ की,उसके बयान सुने तो पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए. पुलिस ने पता लगाया कि आखिर उसने इस वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया? पुलिस के मुताबिक- राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं, राहुल उसी समय बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रूम में पहुंच गया. स्टडी रूम अलग से फ्लैट की छत पर बनाया हुआ था. लड़की वहीं UPSC की तैयारी कर रही थी, लिहाजा माता-पिता ने उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा था. वह वहीं पढ़ाई कर रही थी. वह सीधा लड़की के स्टडी रूम में गया और रेप करने के लिए उसका गला दबाते हुए उसे काबू करने की कोशिश की, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से लड़की के शरीर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की से आरोपी ने रेप किया.

जब पीड़िता ने पूछा क्यों आए हो, आरोपी ने दिया था ये जवाब

पुलिस के मुताबिक- जैसे ही आरोपी ने घर में एंट्री कि तो पीड़िता ने पूछा कि आप कैसे आए. उसने कहा कि आंटी ने काम से बुलाया है. पीड़िता उस समय कमरे में अंदर पढ़ाई कर रही थी. पीड़िता ने जब पूछा कि अंदर एंट्री कैसे ली तो उसने दावा किया कि आंटी ने बुलाया था और इस तरह उसने अपने आने को जस्टिफाई किया. कुछ ही क्षणों में उसने लड़की से पैसे मांगे, जिस पर पीड़िता ने इंकार कर दिया. दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ने पर उसने चिल्लाने से मना किया. इसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और लड़की पर लैंप से हमला कर दिया. लड़की के चहरे और शरीर पर कई चोटों के निशान हैं. जब वह बेहोश गई तो आरोपी ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया.

लॉकर थंब इंप्रेशन से ही खुलता था तो पीड़िता के साथ रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी

राहुल यहीं नहीं रुका उसने लूटपाट भी करनी थी तो वह जानता था कि लॉकर भी थंब इंप्रेशन से ही खुलता था तो लिहाजा आरोपी ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रूम से घसीटा और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे रूम में लेकर आया जहां लॉकर था. खून में लथपथ लड़की की उंगली को लॉकर से टच किया, लेकिन लॉकर नहीं खुला. दरअसल, लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका होगा और लड़की के हाथों में खून लग गया, शायद यही वजह रही होगी कि लॉकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक- ऐसा लगता है कि इस वक्त लड़की मर चुकी होगी. इसके बाद आरोपी लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ देता है, आरोपी अब पेचकस से लॉकर खोलता है और ज्वैलरी और कैश निकालता है. घर से ही वो बैग उठाता है और कैश-ज्वैलरी उसमें रख लेता है. चूंकि पैंट और जूते पर खून लग गया था तो वह लड़की के भाई की पैंट पहनता है और घर में पड़ी हुई चप्पल पहनकर मौके से फरार हो जाता है. 

आरोपी को कम उम्र में ही लग गई थी सट्टेबाजी की लत

बताया जा रहा है उसे कम उम्र में ही सट्टेबाजी की लत लग गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक -आरोपी राहुल ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था और पैसे कमाता था. राहुल को लड़कियों से दुराचार की आदत भी लगी हुई थी. वह पैसे कमाता और लड़कियों को लाता और उनके साथ सेक्स करता था. इसी आदत के कारण उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला का रेप किया और उसे दांतों से काटकर जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली निकल गया. 22 अप्रैल को राहुल दिल्ली पहुंचता है और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप और उसका मर्डर कर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ाई में होनहार थी पीड़िता, 12वीं में रही थी टॉपर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक- शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था, लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था, क्योंकि एक दिन पहले अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक- पीड़िता पढ़ाई में बेहद होनहार थी, कक्षा 12 में आल इंडिया टॉपर भी रही थी. एक दिन पहले ही माता और पिता ने सुबह उठ कर पढ़ाई शुरू करने को कहा था लिहाजा पहला ही दिन था जब लड़की सुबह-सुबह उठकर पढ़ाई कर रही थी, उसे क्या पता था कि आज ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRS Officer Daughter Killed, IRS Officer Daughter Rape Case, Delhi Rape Case, Amar Colony Rape Case, Rahul Meena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com