विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कर रहा कोशिश, कश्मीर को लेकर उसका रवैया 'गैरजिम्मेदाराना': विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाक का रवैया 'गैरजिम्मेदाराना' हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है.

Also Read in
भारत ने कहा कि पाकिस्तान को सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार करना चाहिए.
  • कश्मीर भारत का आंतरिक मामला
  • पाक का रवैया 'गैरजिम्मेदाराना'
  • हिंसा फैलाने की कोशिश में पाक
नई दिल्ली:

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाक बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान की तरफ से तरह-तरह के बयान जारी हो रहे हैं. पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर भी कश्मीर मामले को लेकर मुंह की खानी पड़ी है. इस बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर को लेकर पाक का रवैया 'गैरजिम्मेदाराना' हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तानी नेताओं द्वारा कश्मीर को लेकर की जा रही गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों की भारत निंदा करता है. 

पाकिस्तान को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक- कश्मीर कब आपका था, जो उसे लेकर रोते रहते हो

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत के आंतरिक मामले में पाकिस्तान बयानबाजी कर रहा है, भारत में जिहाद करने की बात पाक की तरफ से हो रही है. दुनिया अब पाकिस्तान की चाल समझ चुकी है. पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री द्वारा यूएन को पत्र लिखने की खबरों पर रवीश कुमार ने कहा कि उनके पत्र को किसी भी तरह के प्रतिक्रिया के लायक मैं नहीं समझता हूं. रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में हालात लगातार सुधर रहे हैं.

कश्मीरी लड़कियों को भगाकर बिहार लाए युवक, पुलिस पहुंची तो बोले- 'हमने की है शादी' और फिर...

पाकिस्तानी कमांडो द्वारा भारतीय जल में घुसपैठ करने या गुजरात में आतंकी हमले की कोशिश करने की आशंका पर गुजरात में बंदरगाहों पर लगने वाले हाई अलर्ट का पर रवीश कुमार ने कहा कि सरकार को आतंकवादियों से घुसपैठ की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को एक सामान्य पड़ोसी की तरह व्यवहार करना चाहिए, सामान्य बातचीत करनी चाहिए, सामान्य व्यापार करना चाहिए. हम चाहेंगे कि वे सामान्य पड़ोसियों की तरह व्यवहार करें, पड़ोसी देश में आतंकवादियों को न धकेलें.' 

VIDEO: कश्मीर से पाकिस्तान का क्या वास्ता: राजनाथ सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveesh Kumar, Foreign Ministry, Indo-pak Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com