विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

IRCTC ने शुरू की बुक नाऊ पे लेटर योजना

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने संसद को इस भागीदारी की जानकारी दी.

Also Read in
IRCTC ने शुरू की बुक नाऊ पे लेटर योजना
नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा करने वालों के सुविधा को बढ़ाते हुए आईआरसीटीसी ने एक नई योजना लागू की है. इसके लिए एक निजी कंपनी के साथ करार भी हुआ है. जानकारी के अनुसार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने टिकट बुक करने की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए ईपेलेटर के साथ साझेदारी में 'बुक नाऊ पे लेटर' चेकआउट सेवा शुरू की है. बुधवार को रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने संसद को इस भागीदारी की जानकारी दी. मुंबई की वित्तीय कंपनी फिनटेक के स्वामित्व वाली ईपेलेटर ग्राहकों को एक क्लिक व ओटीपी से टिकट बुक करने की सहूलियत देती है, जो क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग आदि जैसे अन्य पारंपरिक विकल्पों की तुलना में टिकट बुक करने की प्रक्रिया को ज्यादा आसान व तेज बना देता है. 

मंत्री ने संसद को सूचित किया कि इस बुकिंग प्रक्रिया के लिए एक बार साइन-अप करने की जरूरत होती है, जिसके लिए ग्राहक को पैन/आधार नंबर के साथ अपनी जानकारी प्रविष्ट करनी होती है. अपने ट्रेडमार्कयुक्त एल्गोरिदम का प्रयोग करके, ई-पेलेटर रिअलटाइम में ग्राहक को खर्च करने की सीमा उपलब्ध कराता है, जिसका प्रयोग बाद में बुकिंग करने के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : IRCTC रेलवे स्टेशनों पर लगाएगा 1100 वाटर वेंडिंग मशीनें, एक रुपये में मिलेगा 300 मिली लीटर पानी

मंत्री ने यह भी बताया कि इस सेवा को वेबसाइट पर भुगतान विकल्पों की सूची में प्रदर्शित किया गया है और वहां पर विस्तृत नियम व शर्तें भी दी गई हैं. ग्राहक बुकिंग करने के 14 दिनों के अंदर ही कभी भी ऑनलाइन तरीकों का प्रयोग करके भुगतान कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया पूरी तरह से कैशलेस व डिजिटल बन रही है.
VIDEO : ट्रेन के टिकट बुक करने का आसान तरीका

मंत्रालय ने आधिकारिक ट्वीट में कहा है, "अब रेल टिकट बुक करें और बाद में भुगतान करें."
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com