LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वह राज्य को 18,680 करोड़ की सौगात देंगे. इससे पहले पीएम मोदी असम दौरे पर थे. अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है. लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान में सबकुछ खत्म कर दिया है और टारगेट करने को अब कुछ बचा ही नहीं है. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खारग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को "पूरी तरह नष्ट" कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगला निशाना वहां का तेल बुनियादी ढांचा हो सकता है. फ़ारसी खाड़ी में स्थित यह छोटा द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य मार्ग है. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. यह नया शुल्क 14 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से लागू हो गया. उत्तर भारत में आज मौसम बदला-बदला दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक थोड़ी ठंडी हवाएं चल रही हैं.साथ ही हल्के बादल भी कई जगह छा गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में 14 और 15 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है.वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जबकि पढ़ें देश-दुनिया का हर अपडेट.
ये भी पढ़ें- बादल आए और बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदला मौसम, पहाड़ों में भी बरसात-बर्फबारी के आसार
ये भी पढ़ें- जिस रूसी तेल के कारण भारत समेत कई देशों पर लगाया टैरिफ, अब उसी पर क्यों फिसल गए ट्रंप
ALL LIVE UPDATES ...
पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट के दरवाजे में फंसा नन्हीं बच्ची का हाथ
पुणे के पिंपरी-चिंचवड के दिघी इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट के दरवाजे में एक नन्हीं बच्ची का हाथ फंस गया. गनीमत रही कि कुछ मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रिसोर्ट पॉलिटिक्स जारी
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रिसोर्ट पॉलिटिक्स जारी है. पहले कांग्रेस ने ओडिशा के 14 विधायकों को भुवनेश्वर से बेंगलुरु भेजा. उसी तरह कांग्रेस ने हरियाणा के 37 में से 31 विधायकों को चंडीगढ़ से शिमला के पास कुफरी के द ट्वीन टावर्स में ठहराया है. इनकी मेजबानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं.
ईरान पड़ोसी देशों को न बनाए निशाना-हमास की अपील
हमास ने शनिवार को ईरान से पड़ोसी देशों को निशाना बनाने से परहेज करने का आह्वान किया, साथ ही इजरायल और अमेरिका के खिलाफ खुद की रक्षा करने के तेहरान के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई.
कोलकाता में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, फेंके गए पत्थर
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई; पत्थर भी फेंके गए.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: गिरीश पार्क इलाके में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई; पत्थर भी फेंके गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/KjLuTPXgiS
आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने का दम नहीं-अमित शाह
अमित शाह ने पंजाब के मोगा में कहा कि आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने का दम नहीं है. कांग्रेस और अकाली तो पहले भी थे, वे भी नहीं रोक पाए. नशे का कारोबार सिर्फ भाजपा रोक सकती है. मैं आपसे वादा करता हूं आप फरवरी 2027 में आशीर्वाद दे दीजिए दो साल में हम नशे के कारोबार को मूल समेत उखाड़ फेंकेंगे.
पंजाब में नशे के साथ ही धर्म परिवर्तन को भी खत्म करेंगे-अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है. आप एक बार भाजपा सरकार बनाइए, हम पहला बिल पंजाब में धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने का लाएंगे. कांग्रेस, AAP वोट बैंक की लालच में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देती है. हम पंजाब में नशा तो बंद करेंगे ही साथ ही धर्म परिवर्तन को भी समाप्त करेंगे.
#WATCH | मोगा, पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज पूरा पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है... आप एक बार भाजपा सरकार बनाइए, हम पहला बिल पंजाब में धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने का लाएंगे। कांग्रेस, AAP वोट बैंक की लालच में धर्म परिवर्तन को… pic.twitter.com/E1FBKTHUo8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
पाकिस्तान के एक सैन्य ठिकाने पर अफगानिस्तान ने किया हमला
अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शुक्रवार को उनके एयरफोर्स ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया.
one Pakistani military outpost was captured, 14 soldiers were killed, and 11 others were wounded. Additionally, one armored tank and one International vehicle were completely destroyed.#RejectOppression#Ministry_of_National_Defense
— د ملي دفاع وزارت - وزارت دفاع ملی (@MoDAfghanistan2) March 14, 2026
इंडिया, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट के दाम
देश की प्रमुख एयरलाइन्स में शामिल एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने फ्लाइट टिकट महंगे कर दिए हैं. वजह है- फ्लाइट का ईंधन यानी ATF का महंगा होना. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने ATF के दाम 5,500 रुपये तक बढ़ा दिए हैं और इसलिए दोनों प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) लागू कर दिया है. इसके पीछे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट संकट है.
एक व्यक्ति की सनक को पूरा विश्व भुगत रहा- जंग पर इमरान मसूद
ईरान-अमेरिका तनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "युद्ध कभी भी बेहतर नहीं होता. एक आदमी की सनक के कारण पूरा विश्व युद्ध की आग में झोंक दिया गया. उस व्यक्ति की सनक को पूरा विश्व भुगत रहा है. ईरान जो कुछ कर रहा है अपने बचाव में कर रहा है. कितने मासूम लोगों को नेतन्याहू ने मार दिया. उसे ईरान से मुंह तोड़ जवाब मिल रहा है. मैं अच्छा नहीं मानता कि लोग इजराइल में मर रहे हैं लेकिन शुरू किसने किया."
बेंगलुरु की गैस एजेंसी में अवैध रूप से जमा हो रहे थे LPG सिलेंडर
बेंगलुरु के चोक्कासंद्रा मेन रोड पर श्री विनायका गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए हुए पाए गए. जांच के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि परिसर में लगभग 498 किलोग्राम एलपीजी अवैध रूप से जमा की गई थी.जबकि मालिक के पास गैस वितरण से संबंधित कोई वैध डीलरशिप दस्तावेज नहीं थे.
कांग्रेस ने बराक घाटी के विकास के लिए कुछ किया- पीएम मोदी
असम के सिलचर में कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी सीमा खींचने दी जिससे बराक घाटी का समुद्र से संपर्क ही हट गया, जो बराक घाटी कभी एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी उससे उसकी ताकत ही छीन ली गई. आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ. बीजेपी की डबल इंजन सरकार इस स्थिति को बदल रही है.
#WATCH | सिलचर, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जैसे कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक घाटी को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी सीमा खींचने दी जिससे बराक घाटी… pic.twitter.com/zaUhzD3t0x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट को भूल चुकी थी, सिलचर में पीएम मोदी का हमला
पीएम मोदी ने असम के सिलचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली और दिल से दूर रखा. कांग्रेस तो नॉर्थ ईस्ट को भल चुकी थी. उसने बराक घाटी की ताकत छीनी.
गैस टैंकरों वाले दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया पार
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरान ने जिन भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के टैंकरों से भरे जहाजो को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने को मंजूरी दी थी, वे अब इस रास्ते को पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं.
ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर किया मिसाइल हमला
ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला किया है. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर हेलीपैड पर मिसाइल से हमला किया गया. दूतावास परिसर के ऊपर धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया.
🔴 #BREAKING | बगदाद में US एंबेसी पर हमला, इमारत से उठता दिखा धुआं#Iraq | #America | @chandn_bhardwaj | @Aayushinegi6
— NDTV India (@ndtvindia) March 14, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/DuU2N6Lcth
कांशीराम को लेकर मायावती का राहुल गांधी पर हमला
मायावती का आरोप है कि कांग्रेस ने सालों तक सत्ता में रहने के बाद भी बाबा साहेब को कभी भी आदर-सम्मान नहीं दिया. न ही कांग्रेस ने उनको कभी 'भारतरत्न' की उपाधि से सम्मानित किया. अब कांग्रेस कैसे कांशीराम जी को इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है.
नोएडा की इमारत में 2 दिन बाद भी नहीं बुझी आग
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 4 की एक कंपनी में 12 मार्च को लगी आग को बुझाने की कोशिश अब तक जारी है. अभी भी बिल्डिंग धुंआ निकलता देखा जा रहा है. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 4 की एक कंपनी में 12 मार्च को लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभी भी बिल्डिंग धुंआ निकलता देखा जा रहा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/GlNTPOrFJP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
ईरान पूरी तरह से हार चुका, समझौता करना चाहता है-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट में लिखा कि ईरान पूरी तरह से हार चुका है और एक समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया— "...ईरान पूरी तरह से हार चुका है और एक समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूँ।" pic.twitter.com/uZbVKOnEld
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिंगापुर से लाए गए 70 ड्रोन जब्त
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए सिंगापुर से आने वाले यात्रियों से 70 ड्रोन जब्त कर लिए. इन ड्रोन की कीमत 41 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमलों में सरकारी इमारतें ध्वस्त
ईरान, इजरायल पर जवाबी हमले कर रहा है. तेल अवीव पर मिसाइल हमलों के बाद सरकारी इमारतों को जमकर नुकसान पहुंचा है. वह नष्ट हो गईं हैं.
Aftermath of Iran's retaliatory missile strikes on Tel Aviv where the regime's financial buildings suffered damage and destruction.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 13, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTSA3Q pic.twitter.com/IzidG2oDHH
US सैनिकों की जानकारी देने पर 114 हजार डॉलर का ईनाम देगा इराक
ट्रंप के ऐलान के बाद इराकी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने पर वह 114 हजार डॉलर का ईनाम देगी.
ईरानी सुप्रीम लीडर की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देगा अमेरिका
अमेरिका ने ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा और अधिकारियों की जानकारी देने वालो को 10 मिलियन डॉलर का ईनाम देने का ऐलान किया है.
इस्लामाबाद में हुई 'यौम-ए-कुद्स' रैली, इजरायल के खिलाफ लगे नारे
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार को 'यौम-ए-कुद्स' रैली आयोजित की गई, जिसमें शामिल लोगों ने फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की और इज़राइल के ख़िलाफ़ नारे लगाए. इस रैली में विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया.
#WATCH इस्लामाबाद, पाकिस्तान: कल इस्लामाबाद में 'यौम-ए-कुद्स' रैली आयोजित की गई, जिसमें शामिल लोगों ने फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की और इज़राइल के ख़िलाफ़ नारे लगाए। इस रैली में विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया।… pic.twitter.com/0ARvMHrhe0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
जयपुर में सीएम भजनलाल का स्वच्छता अभियान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राजस्थान दिवस' समारोह के तहत आयोजित राज्य-स्तरीय स्वच्छता सप्ताह में भाग लिया.
#WATCH जयपुर, राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राजस्थान दिवस' समारोह के अंतर्गत आयोजित राज्य-स्तरीय स्वच्छता सप्ताह में भाग लिया। pic.twitter.com/wSIzDcVuoL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
अमेरिकी सेना ने ईरान के मुख्य तेल केंद्र खार्ग द्वीप पर किया हमला
आज सुबह अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के मुख्य तेल केंद्र खार्ग द्वीप को निशाना बनाया गया, जिसकी वजह से 15 से अधिक विस्फोट हुए और इलाके से धुएं का गुबार उठने लगा.
दिल्ली में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम?
आज 14 मार्च, 2026 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.77 रुपये/लीटर है, जो कि एक दिन पहले 13 मार्च (94.72 रुपये) की तुलना में 5 पैसे ज्यादा है. वहीं डीजल का भाव 87.67 रुपये/लीटर है और ये भी एक दिन पहले की तुलना में 5 पैसे ज्यादा है.
ईरान ने दो भारतीय जहाजों को दी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी
मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के टैंकरों से भरे जहाज को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते, होर्मुज जलडमरूमध्य, से सुरक्षित गुजरने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है.
ईरान के सबसे अहम ठिकाने पूरी तरह से तबाह- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य… pic.twitter.com/w8BtTAqDrj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
अबू धाबी से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पहुंची भारतीयों की फ्लाइट
अबू धाबी से भारतीय यात्रियों को लेकर एक विशेष फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा.
#WATCH बेंगलुरु: अबू धाबी से भारतीय यात्रियों को लेकर एक विशेष फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। pic.twitter.com/Dlyy6uDdjg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
अबू धाबी से दिल्ली लाए गए वहां फंसे भारतीय नागरिक
अबू धाबी से एक विशेष फ्लाइट दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर पहुंची, जो पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में जारी संकट के कारण वहां फंसे नागरिकों को वापस लाई है.
#WATCH दिल्ली: अबू धाबी से एक विशेष फ्लाइट IGI हवाई अड्डे पर पहुंच गई है, जो पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में जारी संकट के कारण वहां फंसे नागरिकों को वापस लाई है। pic.twitter.com/VLt0wp12Oc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
दुबई से विशेष विमान भारतीयों को लेकर कोचीन एयरपोर्ट पहुंचा
मिडिल ईस्ट में जल रही टेंशन की वजह से फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर दुबई से एक विशेष विमान कोचीन एयरपोर्ट पहुंचा.
ईरान-इजरायल जंग का आज 15वां दिन
ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध का आज 15वां दिन है. जंग कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है. जमकर ड्रोन और मिसाइलें दागी जा रही हैं. इतना ही नहीं जहाजों को भी निशाना बनाया जा रहा है.
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हो सकती है जारी
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाई थी, जो कि आज जारी हो सकती है.