विज्ञापन

CJP के प्रदर्शन पर बरसीं कंगना रनौत,'आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं'

Kangana Ranaut Statement: बीजेपी सांसद कंगना रनौत के तेवर संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही कड़े दिखे. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए CJP के प्रदर्शन और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.

CJP के प्रदर्शन पर बरसीं कंगना रनौत,'आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं'
कंगना रनौत का प्रदर्शन पर निशाना
  • कंगना रनौत ने CJP के प्रदर्शन और विपक्षी पार्टियों के संसद में हंगामे पर जमकर निशाना साधा है.
  • काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कंगना ने कहा कि सड़क पर अराजकता न फैलाएं.
  • कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार सत्र में हर सवाल का जबाव देने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली:

संसद के मॉनसून सत्र पहले ही दिन ही हंगामा दिख रहे हैं. सत्र में हिस्सा लेने पहुंची बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष पर निशाना साधा है. दरअसल, मॉनसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष के लगातार प्रदर्शन की वजह से संसद सत्र बार-बार स्थगित किया गया है. जिस पर कंगना रनौत ने नाराजगी जताते हुए कहा 'संसद का सत्र इसलिए होता है ताकि हम हर मुद्दे पर बात की जा सकें. लेकिन अगर लोग उत्पात मचाएंगे तो वह ठीक नहीं है. क्योंकि जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. बार-बार हंगामेबाजी और नारेबाजी से संदन की कार्रवाई बाधित हुई है.'

CJP प्रदर्शन पर कंगना का निशाना 

कंगना रनौत ने मॉनसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा 'इस तरह सड़कों पर हुड़दंग मचाकर चुनी हुई सरकार को आर्म-ट्विस्ट नहीं किया जा सकता. उन्होंने साफ किया कि किसे पद पर रखना है या किसे नौकरी से निकालना है, यह फैसला करने का अधिकार सिर्फ देश की जनता की तरफ से चुनी गई सरकार के पास है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि लोकतंत्र में नीतियों पर आपत्ति जताने का तरीका चुनाव लड़ना है, न कि सड़क पर अराजकता फैलाकर ब्लैकमेल करना.'

सरकार जबाव देने के लिए तैयार: कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने कहा कि मॉनसून सत्र देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने और जनता की आवाज उठाने के लिए होता है, सरकार भी हर सवाल का जबाव देने के लिए तैयार है. लेकिन लेकिन विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं, बल्कि सिर्फ हुड़दंग करना और उत्पात मचाना है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के हंगामे से देश का कीमती समय और संसाधन बर्बाद होते हैं, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. विपक्ष केवल दबाव की राजनीति करना चाहता है. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस सरकार को पूर्ण बहुमत से चुना है, उसे देश चलाने का पूरा अधिकार है. विपक्ष सरकार को इस बात के लिए मजबूर या ब्लैकमेल नहीं कर सकता कि किसे पद पर रखना है और किसे नौकरी से निकालना है. 

ये भी पढ़ेंः मॉनसून सत्र शुरू होते ही राज्यसभा में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे कि हो गया हंगामा, VIDEO

बीजेपी सांसद ने विपक्षी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार को जनता ने चुना है, अगर विपक्ष को सरकार की नीतियों से इतनी ही आपत्ति है तो वह  लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़कर सत्ता में आएं, न कि संसद के भीतर अराजकता फैलाएं. क्योंकि संसद अराजकता के लिए नहीं होती है. 

संसद के पहले दिन ही जमकर हंगामा 

मॉनसून सत्र के पहले ही दिन संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा दिखा है. विपक्षी सांसदों के बार-बार प्रदर्शन की वजह से संसद को स्थगित करना पड़ा है. राज्यसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. जबकि लोकसभा की कार्यवाही भी बार-बार स्थगित हुई है.

ये भी पढ़ेंः NTA दफ्तर में घुसे CJP प्रदर्शनकारी, संसद के चारों ओर पुलिस का पहरा, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान की बैठक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut News, Kangana Ranaut Mp, Kangana Ranaut Statement, Kangana Ranaut Statement Over Protest, BJP MP Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com