विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

191 देश, 8 लाख से ज्यादा जगहों पर आयोजन... पढ़ें आखिर क्यों खास है 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य और संतुलन का प्रतीक बन चुका है. हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर जन-जन को जोड़ने वाला पर्व बन गया है.

191 देश, 8 लाख से ज्यादा जगहों पर आयोजन... पढ़ें आखिर क्यों खास है 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पिछले 11 सालों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है.
  1. आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' की थीम के साथ मनाया जा रहा है. इस वर्ष का मुख्य आयोजन योग संगम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत देशभर के लोगों के साथ योग कर रहे हैं. आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की गई है.
  2. इस बार का योग दिवस बेहद ही खास होनेवाला है. देश के एक लाख से अधिक स्थलों पर एक साथ योग किया जाएगा. जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम में पीएम मोदी के साथ 3 लाख लोग और 40 देशों के राजनयिक योग करेंगे . इस वर्ष 10 विशेष सिग्नेचर इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों, संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी. 
  3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के अनुसार सभी जिले योगांध्र के भव्य समापन में भाग लेंगे. राज्य में एक लाख से ज्यादा स्थानों पर दो करोड़ से ज्यादा लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे. आरके बीच पर एक साथ 3.19 लाख लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.
  4. बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा था. यह प्रस्ताव 193 देशों के समर्थन और 173 सह-प्रायोजन के साथ 11 दिसंबर 2014 को पारित हो गया. इसके बाद 2015 से हर साल इस दिन को दुनिया भर में योग के महापर्व के रूप में मनाया जाता है.
  5. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस वैश्विक भूमिका को दर्शाता है, जिसमें वह केवल सांस्कृतिक धरोहर का प्रचार नहीं कर रहा, बल्कि मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखा रहा है.
लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Day Of Yoga, Yoga Divas, International Yoga Day 2025, International Yoga Day THEME, Yog Divas Pm Modi Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com