विज्ञापन
29 minutes ago

International Yoga Day 2026: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर 210 से ज्‍यादा भारतीय मिशन आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के मशहूर 'रेड रोड' से मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्‍व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.' अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण भारत और दुनिया भर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत मनाया जा रहा है. अकेले कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए. ‘रेड रोड' पर राष्ट्रीय समारोह में लगभग 35,000 लोगों के शामिल हुए. साल 2015 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के तौर पर मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, तब से प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई जगहों पर इन आयोजनों की अगुवाई की है. 

International Yoga Day LIVE UPdates

Yoga Day 2026 LIVE: तनावपूर्ण जिंदगी में योग ही एकमात्र समाधान- योग गुरु रामदेव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर योग गुरु रामदेव ने कहा, 'देश और दुनिया भर में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खुशी-खुशी मनाते हैं, क्‍योंकि आज तनावपूर्ण जिंदगी में योग ही एकमात्र समाधान है. मैं सभी से अपील करता हूं कि स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना योग करें.'

12th International Yoga Day LIVE Updates: मध्‍य प्रदेश में रेलवे स्‍टेशन भी हुए योगमय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशन भी योगमय नजर आए. भोपाल समेत प्रदेश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जीआरपी थानों और लाइनों में हजारों रेलवे पुलिस जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास कर फिट रहने का संदेश दिया. जवानों के साथ उनके परिवार भी इस विशेष आयोजन में शामिल हुए, जहां योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक मजबूती का संकल्प लिया गया.

Yoga Day 2026 LIVE: शांत मन से लंबे समय तक काम करने के लिए प्रेरित करता है योग- जेपी नड्डा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'योग से मानसिक जागृति आती है और यह हमें शांत मन से लंबे समय तक काम करने के लिए प्रेरित करता है. मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी को दिल से बधाई देता हूं. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया था. लगभग 190 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और तब से हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं.'

Yoga Day LIVE Coverage: पूरे अमेरिका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

टेक्सास के पार्कों और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर राज्य विधानसभाओं और गवर्नर के ऑफिस तक, इस हफ्ते के अंत में पूरे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. यह दिखाता है कि भारत में शुरू हुई यह परंपरा अब एक देशव्यापी स्वास्थ्य कल्याण आंदोलन बन गई और इसे आम लोगों में कितना पसंद किया जा रहा है.

इस साल का थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' रहा, जिसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल, सक्रिय जीवनशैली और मानसिक कल्याण पर विशेष जोर दिया गया. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के एक दशक से अधिक समय बाद अब इसका आयोजन पूरे अमेरिका में व्यापक स्तर पर किया जाता है. देशभर के पार्कों, विश्वविद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों में योग दिवस मनाया जाता है. करोड़ों अमेरिकी नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं और यह अमेरिका में भारत की सांस्कृतिक पहचान तथा प्रभाव के सबसे प्रमुख उदाहरणों में से एक बन चुका है. सबसे बड़े समारोह में से एक, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को टेक्सास के शुगर लैंड में हुआ.

Yoga Day 2026 LIVE: योग करे और पंजाब नशे की लत को 'ना' कहे- नितिन नवीन

पंजाब के जालंधर में योगाभ्‍यास करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया को बधाई देता हूं. योग हमारे देश को एक नई पहचान और नया उत्साह देता है. मेरा मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि पंजाब नशे की लत को 'ना' कहे.'

Yoga Day LIVE Updates: एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी ने गुरुग्राम में किया योग

हरियाणा के गुरुग्राम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने योग किया. इस दौरान लोगों हजारों लोगों ने भी उनके साथ योगाभ्‍यास किया.

Yoga Day 2026 Celebrations LIVE:'बरसों का सपना हुआ पूरा' PM मोदी संग योग कर बोले लोग

कोलकाता के रेड रोड पर योग कार्यक्रम संपन्‍न हो गया है. लोग अब अपने-अपने घर जाते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी के साथ योग कर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि वह बरसों से इस पल का इंतजार कर रहे थे. 

International Yoga Day 2026 LIVE: अमित शाह ने गुजरात में किया योगाभ्‍यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया. पीएम मोदी इस समय पश्चिम बंगाल में योग कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे हैं, तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग कर रहे हैं. 

Yoga Day LIVE Coverage: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे किया योग का अभ्यास

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा देश आज योगमय नजर आ रहा है. कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक लोग योगाभ्‍यास करते नजर आ रहे हैं. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग का अभ्यास करके 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया.

Yoga Day LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर में किया योगाभ्‍यास

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.

Yoga Day 2026 LIVE: योग को कैसे मिला अंतरराष्‍ट्रीय स्‍थान

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है.
  • 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने योग के बारे में बात की.
  • 11 दिसंबर 2014 को भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पेश किया.
  • प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, रिकॉर्ड 175 देशों ने इसका समर्थन किया. 
  • इस प्रकार के किसी भी संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के लिए सह-प्रायोजकों की संख्या (तब तक की) सबसे अधिक थी
  • 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मंजूरी दी गई.

Yoga Day 2026 LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलॉन्‍ग में किया योगाभ्‍यास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शिलॉन्‍ग में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.

Yoga Day 2026 LIVE: CM फडणवीस ने मुंबई में किया योग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया.

यूपी के झांसी में योगाभ्‍यास करते CM योगी आदित्‍यनाथ

'योग हमें जीवन को संतुलित तरीके से जीने की कला सिखाता है': कोलकाता में बोले PM मोदी

12th International Yoga Day LIVE Updates: हिमवीरों ने पैंगोंग झील के किनारे किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर ITBP की 24वीं बटालियन ने पैंगोंग झील के किनारे लुकुंग पोस्ट पर एक योग सत्र आयोजित किया. स्वास्थ्य, सद्भाव और कल्याण का संदेश फैलाते हुए हिमवीरों, सेना के जवानों, स्थानीय ग्रामीणों और महाबोधि संस्थान के सदस्यों ने इसमें भाग लिया.

Yoga Day 2026 LIVE: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने दिल्‍ली में किया योग

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है.

Yoga Day 2026 LIVE: कोलकाता के रेड रोड पर 35 हजार लोगों के साथ योगा कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के रेड रोड पर हो रहे योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. पीएम मोदी के साथ योगा करने के लिए यहां लगभग 35 हजार लोग जुटे हैं. यहा योगा कार्यक्रम आधे घंटे से ज्‍यादा चलेगा. इससे पहले पीएम मोदी ने बताया कि योगा पूरे विश्‍व को एक साथ जोड़ रहा है.

Yoga Day 2026 LIVE: 'योग दिवस के मौके पर आज बंगाल में होना बहुत खास', PM मोदी

योग दिवस पर कोलकाता में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'योग दिवस के मौके पर आज बंगाल में होना बहुत खास है. बंगाल की यह पवित्र भूमि, जहां रामकृष्ण परमहंस जैसे संतों का आगमन हुआ, जहां से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को योग से परिचित कराया. जहां लाहिड़ी महाशय जैसे महान योगियों ने योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है.'

Yoga Day 2026 Celebrations LIVE: हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा... कोलकाता में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "...भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्व में नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ लग रहा है. पूरा देश और दुनिया आपस में जुड़े हुए लग रहे हैं. यही योग की शक्ति है. योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है. इस मौके पर, मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया और पूरी मानव जाति को दिल से बधाई देता हूं. आज योग दिवस पर, मैं खास तौर पर बंगाल के लोगों की उस सफाई मुहिम के लिए तारीफ करना चाहता हूं, जो उन्होंने चलाई है. यह एक बहुत अच्छी पहल है.'

Yoga Day LIVE Coverage:'योग ने पूरे विश्‍व को एक साथ जोड़ा', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्‍व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.'

Yoga Day 2026 Celebrations LIVE: हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी: योगी आदित्‍यानाथ

योग दिवस के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विजन पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें. आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री खुद हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं. यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है."

Yoga Day LIVE Updates: PM मोदी ‘रेड रोड’ पर योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' है. यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, भावनात्मक मजबूती में योग की भूमिका पर जोर देती है, जिससे जीवन बेहतर होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Yog Day, PM Modi, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com