विज्ञापन
This Article is From May 24, 2017

भारत में फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी की मंजूरी अगस्‍त तक संभव

इस संबंध में नागर विमानन सचिव ने NDTV से कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अगस्‍त से फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी की अनुमति दे सकते हैं.

Also Read in
भारत में फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी की मंजूरी अगस्‍त तक संभव
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: भारत में फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी को अगस्‍त में मंजूरी मिल सकती है. इस संबंध में नागर विमानन सचिव ने NDTV से कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अगस्‍त से फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी की अनुमति दे सकते हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि उम्‍मीद है कि कमेटी की सेक्रेट्ररीज अगले महीने तक फ्लाइट के भीतर वाई-फाई कनेक्टिविटी पर दूरसंचार विभाग के नए प्रस्‍ताव पर फैसला कर लेगी.

दूरसंचार विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से इसको मजबूत बनाने के लिए अपने नए प्रस्‍ताव में कई नए प्रावधान शामिल किए हैं. उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि सरकार इस संबंध में विचार कर रही है.






 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wi-Fi Connectivity, Inflight Wi-fi, Telecommunication Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com