कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि पार्टी किसी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई वरिष्ठ नेता भी अनुशासनहीनता करता है तो वे अपनी आवाज उठाएं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब के प्रभारी यादव ने अमृतसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं.
बहरहाल, नवजोत सिंह सिद्धू अकेले रैलियां करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की पार्टी के एक वर्ग की मांग के बीच इस बैठक में शामिल नहीं हुए. यादव कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आगामी आम चुनाव के मद्देनजर जिला और मंडल अध्यक्षों तथा जिला समिति के सदस्यों से बातचीत करने के लिए संसदीय स्तर पर बैठकें कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
अमृतसर में सोमवार को हुई बैठक के दौरान यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा कि अगर कोई वरिष्ठ नेता भी अनुशासनहीनता करता है तो वे उसे बर्दाश्त न करें. बैठक में उस समय हंगामा हुआ जब अमृतसर से पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी सोनी के समर्थक और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की.
पूर्व विधायक सोनी के समर्थक मांग कर रहे हैं कि उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट से खड़ा किया जाए. वहीं, औजला के समर्थक उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं. वडिंग ने दोनों गुटों को शांत कराने की कोशिश की.
वडिंग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे और समराला में पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों और अन्य के साथ एक बैठक करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं