विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2019

यात्री के हंगामे के बाद IndiGo विमान की भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद से गुवाहाटी जा रही एक उड़ान को रविवार को एक यात्री के कथित हंगामे के बाद बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया.

यात्री के हंगामे के बाद IndiGo विमान की भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग
प्रतीकात्मक फोटो.
भुवनेश्वर:

हैदराबाद से गुवाहाटी जा रही एक उड़ान को रविवार को एक यात्री के कथित हंगामे के बाद बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 20 वर्षीय यात्री को यहां विमान से उतार दिया गया और हवाईअड्डा पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया.

इंडिगो के दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विमान को जब बीच रास्‍ते से ही वापस लौटना पड़ा...

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उड़ान के दौरान हंगामा करने तथा बीच हवा में आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करने से अन्य यात्री भी भयभीत हो गए. उसने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे विमान से उतारने के बाद यहां कैपिटल हॉस्पिटल ले जाया गया.

देश में घरेलू हवाईयात्रियों की संख्या में फरवरी में दर्ज की गयी दहाई अंक की वृद्धि : आईएटीए

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री को उतारे जाने के बाद विमान ने गुवाहाटी के लिये उड़ान भरी.

VIDEO: इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, IndiGo Plane Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com