दूरसंचार (Telecom) राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान (Devu Singh Chouhan) ने कहा है कि सरकार स्वदेश में विकसित 5जी सेवाएं (5G Services) इस साल अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद कर रही है. उन्होंने ‘वर्ल्ड समिट ऑफ इनफॉर्मेशन सोसायटी' (डब्ल्यूएसआईएस) 2022 में बुधवार को अपने संबोधन में यह बात कही. इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र निकाय अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) ने किया था. चौहान ने यह भी कहा कि सरकार दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास के लिये वित्तपोषण को लेकर शोध एवं विकास कोष शुरू कर रही है.
गुरुवार को जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत ने एक स्वदेशी 4जी ढांचा विकसित किया है जिसमें 4जी कोर और रेडियो एक्सेस नेटवर्क का डिजाइन और परीक्षण किया गया. यह परिचालकों को किसी भी विक्रेता को चुनने में मदद करता है और लागत में कमी लाता है.... स्वदेशी 5जी ढांचे को भी अगस्त, 2022 तक चालू किए जाने की उम्मीद है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस और सार्वजनिक क्षेत्र की सी डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स) 5जी तकनीक विकसित करने में लगी हुई है, जिसे बीएसएनएल नेटवर्क पर तैनात किए जाने की संभावना है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं