कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी के बीच भारत में घातक वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान (Vaccination Drive) में तेजी देखने को मिल रही है. देश में पांचवें दिन वैक्सीन की एक करोड़ डोज 24 घंटों में लोगों को दी गईं. भारत में सोमवार को 26,041 नए COVID-19 केस रिपोर्ट हुए. यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में 30 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए. पिछले सात दिनों में 2 लाख के करीब मामले दर्ज हुए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि यह पांचवीं बार है, जब भारत में वैक्सीन की एक करोड़ खुराकें दी गईं. मांडविया ने ट्विटर पर कहा, “ राष्ट्र को बधाई, क्योंकि हमने एक बार फिर से टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लगाई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पांचवीं बार (एक दिन में) एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाईं.”
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
को-विन (CoWIN) पोर्टल पर रात 10 बजकर 33 मिनट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भारत में आज 1,00,96,142 कोविड-19 वैक्सीन की खुराकें दी गईं. इस बीच, देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 86 करोड़ के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक वैक्सीन की कुल 86,93,79,970 डोजेस पात्र लाभार्थियों को लगाई गईं.
UP में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में सोमवार को टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना. यूपी में एक दिन में लोगों को वैक्सीन की 35 लाख खुराकें लगाई गई हैं. इससे पहले राज्य में पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 34.9 लाख डोज दी गई थीं.
अक्टूबर मध्य तक 100 करोड़ का टारगेट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र सरकार अक्टूबर मध्य से पहले वैक्सीन की 100 करोड़ डोज देकर नया कीर्तिमान रचने की तैयारी कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि यह टारगेट 5 से 10 अक्टूबर के बीच हो पूरा जाएगा. सरकार इस उपलब्धि का जश्न मनाने की भी योजना बना रही है. 17 सितंबर को 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज देकर भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया था.
- - ये भी पढ़ें - -
* देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक
* मृतकों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज! क्या ये आंकड़े बढ़ाने का खेल है?
* कोरोना टीकाकरण के रिकॉर्ड को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा-‘इवेंट खत्म'
वीडियो: मृत लोगों को मिल रहे हैं कोरोना टीका लगने के प्रमाण पत्र, जानें- सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं