विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

नौसेना को पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौंपी गई

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर है क्योंकि यह पोत भारत समुद्री शक्ति को काफी मजबूत कर सकता है.

Also Read in
नौसेना को पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौंपी गई
स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी.
मुंबई: भारतीय नौसेना को पोत निर्माण इकाई मजगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने स्कॉर्पीन श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्बी ‘कलावरी’ गुरुवार को सौंप दी. नौसेना के अधिकारी ने बताया कि यह भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कार्यक्रम में मील का पत्थर है क्योंकि यह पोत भारत समुद्री शक्ति को काफी मजबूत कर सकता है.

एमडीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी कलावारी को भारतीय नौसेना को सौंपने के साथ ही एमडीएल में इतिहास रच दिया गया.’’ इन पनडुब्बियों को फ्रांसीसी नौसेना रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है.
VIDEO: पानी में उतरी स्कॉर्पीन
भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इनका निर्माण मुंबई में एमडीएल द्वारा किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalavari Scorpene
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com