विज्ञापन
1 month ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: मुंबई में आज NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी के पदाधिकारियों,सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है.आज केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है.इस हड़ताल से देश के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.पीएम मोदी इटली पहुंच गए हैं. इटली की राष्ट्रपति जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की एक सेल्फी भी वायरल है. आज पीएम मोदी राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे और इंडिया‑मिडिल ईस्ट‑यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर ध्यान दिया जाएगा.इसके साथ ही जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025‑2029 की भी समीक्षा की जाएगी. देश विदेश की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 


 

बरहामपुर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जा

ओडिशा की गंजाम पुलिस ने बुधवार को बरहामपुर के गिरि रोड इलाके में 26 वर्षीय युवक और उसकी प्रेमिका पर सरेआम हुए हमले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद शेष आरोपियों की तलाश जारी है. बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवाना विवेक एम ने कहा, 'हमने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है. प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.'

नीट पेपर लीक केस में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी, अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत

 नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है. वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. दरअसल, सीबीआई ने पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार कुल छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी शामिल हैं. कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम के यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी धनंजय लोखंडे के नाम शामिल हैं.

दिल्ली में बिजली की मांग अब तक सबसे ज्यादा

दिल्ली में बिजली की मांग ने इस साल नया रिकॉर्ड बना लिया है. शहर में बिजली की अधिकतम मांग 8,039 मेगावाट तक पहुंच गई, जो साल 2026 में अब तक की सबसे ऊंची डिमांड है. इससे पहले मंगलवार दोपहर में पीक पावर डिमांड 7,777 मेगावाट दर्ज की गई थी, जो रात के समय बढ़कर 7,841 मेगावाट हो गई. लगातार बढ़ती गर्मी और ज्यादा खपत के चलते राजधानी में बिजली की मांग नए स्तर पर पहुंच रही है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को सड़कों पर नमाज अदा करने पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि यह एक धार्मिक प्रथा नहीं बल्कि हिंदू समाज और प्रशासन को डराने के उद्देश्य से ‘‘शक्ति प्रदर्शन’’ है. विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘सड़कों पर नमाज पढ़ना प्रार्थना नहीं बल्कि अशांति फैलाना है. यह न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि मानवता और इस्लाम के भी खिलाफ है.’’

जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन से गिराया गया संदिग्ध मादक पदार्थ का पैकेट बरामद

सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके से ड्रोन के जरिये गिराए गए एक पैकेट को बरामद किया, जिसमें मादक पदार्थ होने का संदेह है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि बिश्ना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत की जुताई के समय इस पैकेट को देखा. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और पैकेट को बरामद किया.

Live: बीड : प्रेमी के लिए दो मासूमों को बस में लावारिस छोड़ा, पॉकेट में रखी चिट्ठी पर लिखा- “इनके माता-पिता नहीं हैं, यवतमाल पहुंचाओ”

महाराष्ट्र के बीड में एक मां अपने प्रेमी के खातिर अपने दो मासूम बच्चों को पंढरपूर-संभाजीनगर बस में लावारिस छोड़कर खुद प्रेमी के साथ स्कूटी पर फरार हो गई.जानकारी ये भी है की जब बच्चों के नाना जब उन्हें लेने पहुंचे,तो उन्होंने अपने नातियों को गले लगाने के बजाय बेटी द्वारा चुराई गई स्कूटी और नकदी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी.खून के रिश्तों से दुत्कारे जाने के बाद अब दोनों मासूम बच्चे बीड के अनाथालय में प्रशासनिक देखरेख में हैं.

LIVE:इसमें दखल देने का कोई कारण नहीं है... सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट  ने जातिगत जनगणना  के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है.अदालत ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत फैसला है और इसमें हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है.याचिका में मांग की गई थी कि आगामी जनगणना में जाति आधारित गणना को शामिल न किया जाए,क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है.सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा कि सरकार को यह जानना जरूरी है कि पिछड़ी जातियों में कितने लोग हैं,ताकि उनके कल्याण (के लिए योजनाएं बनाई जा सकें.अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कि जनगणना जाति आधारित हो या नहीं,यह पूरी तरह सरकार का नीतिगत मामला है.अदालत को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं दिखती इसलिए जनहित याचिका (PIL) को खारिज किया जाता है. रिपोर्ट- आशीष भार्गव

LIVE:लातूर के पास 8 एकड़ में फैला है NEET आरोपी शिवराज मोटेगावकर का भव्य प्रोजेक्ट, स्कूल-कॉलेज खोलने का था इरादा

NEET पेपर लीक मामले में आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगावकर की गिरफ्तारी के बाद अब लातूर में उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.जांच के बीच यह जानकारी सामने आई है कि मोटेगावकर ने लातूर शहर से बिल्कुल सटे खोपेगांव शिवार इलाके में एक बेहद भव्य और बड़ा प्रोजेक्ट खड़ा किया है.आरोपी मोटेगावकर ने खोपेगांव शिवार में करीब आठ एकड़ के विशाल परिसर में एक बड़ा निर्माण किया है.इस आठ एकड़ जमीन में से लगभग ढाई एकड़ हिस्से पर एक आलीशान इमारत का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

Live Updates: पत्नी हत्या के दोषी मे जेल भेजे जाने के दो दिन बाद विचाराधीन कैदी की मौत

धनबाद मंडल कारा में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी जीतन रजवार के रूप में हुई है.वह अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई को जेल भेजा गया था.

Live Updates: Amul का बड़ा फैसला,1 जून से दूध खरीद कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

देश की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी संस्था Amul ने लाखों पशुपालकों और किसानों को बड़ी सौगात दी है.बढ़ती महंगाई, महंगे पशु आहार और उत्पादन लागत में इजाफे के बीच अमूल डेयरी ने दूध खरीद कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अमूल डेयरी द्वारा आगामी 1 जून 2026 से दूध खरीद के भाव में प्रति किलो फैट 10 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी यानी जो खरीद भाव पहले 865 रुपये प्रति किलो फैट था,वह अब बढ़कर 875 रुपये प्रति किलो फैट हो जाएगा.

Chemists Protest Live updates: केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल: नागपुर शहर में बंद 7 हजार दवा दुकानें, आपात स्थिति के लिए FDA अलर्ट

ऑनलाइन और इंटरनेट फार्मेसी के बढ़ते कारोबार के विरोध में 'ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट' संगठन ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है.जिसके तहत आज सुबह 10 बजे नागपुर के संविधान चौक पर संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.इस आंदोलन के कारण नागपुर शहर और ग्रामीण इलाकों की लगभग सात हजार थोक और खुदरा होलसेल रीटेल दवा दुकानें बंद हैं,जिससे मरीज सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.हालांकि,नागरिकों की सुविधा के लिए मेडप्लस,अपोलो फार्मेसी और वेलनेस फॉरेवर जैसी चेन फार्मेसी खुली रहेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, Live News Updates, Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com