दुनिया में सबसे अधिक मार्केटकैप वाले शीर्ष 25 बैंकों में भारत के एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने जगह बनाई है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई. डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च कंपनी ग्लोबल डेटा की रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के शीर्ष 25 मार्केट कैप वाले बैंकों में एचडीएफसी बैंक की रैंकिंग 13वीं, आईसीआईसीआई बैंक की 19वीं और एसबीआई की 24वीं है.
2024 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के अंत तक एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 158.5 अरब डॉलर, आईसीआईसीआई बैंक का 105.7 अरब डॉलर, एसबीआई का 82.9 अरब डॉलर था. रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय बैंकों की स्थिति मजबूत बनी हुई है. जनवरी से दिसंबर 2024 की अवधि में आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप सालाना आधार पर 25.8 प्रतिशत बढ़कर 105.7 अरब डॉलर हो गया है. इस दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 158.5 अरब डॉलर हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 25 बैंकों का मार्केट कैप दिसंबर, 2024 के अंत तक सालाना आधार पर 27.1 प्रतिशत बढ़कर 4.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. जेपी मॉर्गन चेस मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा बैंक बना हुआ है. 2024 की चौथी तिमाही के अंत तक इसका मार्केट कैप सालाना आधार पर 37.2 प्रतिशत बढ़कर 674.9 अरब डॉलर हो गया है. इस दौरान गोल्डमैन सैश के मार्केटकैप में 42.9 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि देखने को मिली है.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के कारण चौथी तिमाही में अधिकांश शेयरों में तेजी आई, जबकि टैरिफ को लेकर चिंताओं के कारण अन्य क्षेत्रीय बाजार दबाव में रहे. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत लगाए जाने वाले टैरिफ और 2025 में नियोजित कर कटौती एक दूसरे को संतुलित कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं