वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना ने चीन सीमा के पास आगे की स्थिति में पिनाका और स्मर्च मल्टीपल रॉकेट लांचर सिस्टम (MRLS) को तैनात किया है. पिनाका, एक स्वचालित रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है जो 38 किमी तक के क्षेत्र में लक्ष्य को टारगेट कर सकता है. इसके छह लांचरों की एक बैटरी 44 सेकंड में 72 रॉकेटों का सैल्वो फायर करने में सक्षम है.
#WATCH Indian Army displays Pinaka & Smerch multiple rocket launcher systems in Assam pic.twitter.com/6FkiRHbApb
— ANI (@ANI) October 22, 2021
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
लोकेशन लेफ्टिनेंट कर्नल सरथ ने ANI को बताया, ' अत्याधुनिक और पूरी तरह से स्वदेशी पिनाका वेपन सिस्टम को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डिजाइनकिया है. यह सिस्टम औसत समुद्र तल पर (at mean sea level)38 किमी तक लक्ष्य को भेद सकती है.पिनाका रॉकेट का नामकरण भगवान शिव के धनुष के नाम पर किया गया है. हथियार प्रणाली की विशेषताओं के बारे में बताते हुए Smerch के बैटरी कमांडर मेजर श्रीनाथ ने कहा, 'लांचर, भारतीय आर्टिलरी शस्त्रागार का एक बेहद शक्तिशीली हथिया है. यह 90 किमी की दूारी तक फायर कर सकता है. '
गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने इसी वर्ष जून माह में ओडिशा तट के पास चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से स्वदेशी पिनाका रॉकेट के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया था. परीक्षण के दौरान कुल 25 पिनाका रॉकेट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अलग-अलग दूरी पर लक्ष्य को सटीकता से भेदने में कामयाब रहे थे. लंबी दूरी की क्षमता को प्राप्त करने के लिए उन्नत पिनाका प्रणाली का विकास किया गया है.
- - ये भी पढ़ें - -
* सेना की 39 महिला अफसरों की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत, मिलेगा स्थायी कमीशन
* कवच कितना ही उत्तम हो, युद्ध चलने तक हथियार नहीं डाले जाते' : PM के संबोधन की 5 अहम बातें
* किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक और शख्स की निहंग ने की पिटाई, मुर्गा न देने पर तोड़ दी टांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं