इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) ने मुख़्तार अब्बास नक़वी द्वारा लगाए आरोपों को फ़र्ज़ी बताया है और कहा है कि भारत सरकार उसके ख़िलाफ़ दुष्प्रचार कर रही है. इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) एक अमेरिका-स्थित एडवोकेसी NGO है जो भारत को विविध और सहिष्णु बनाए रखने के लिए समर्पित है. उसने भारत सरकार के मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी द्वारा उस पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है.
नकवी ने 27 जनवरी को एक प्रेस वार्ता में IAMC पर पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI (Inter Services Intelligence) के साथ सम्बंध रखने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि वैश्विक शांति भंग करने की साज़िश करने वाले संगठनों के साथ IAMC सम्बंध रखता है. उन्होंने कहा था कि IAMC के संबंध सिमी (Students Islamic Movement of India) के साथ भी थे जो भारत में प्रतिबंधित संगठन है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नक़वी ने ये भी कहा था कि IAMC लंबे समय से एंटी-इंडिया प्रॉपोगैंडा में लिप्त है. नक़वी ने आरोप लगाया था कि IAMC का भारत में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का इतिहास रहा है और कहा था कि सभी जानते हैं कि IAMC पाकिस्तान द्वारा स्पॉन्सर्ड है.
IAMC ने सभी आरोपों का खंडन किया और कहा है कि नक़वी और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को चुनौती देता है कि वे एक भी आरोप को साबित करने के लिए सबूत पेश करें. IAMC का पाकिस्तान, ISI या SIMI से कोई संबंध नहीं है. IAMC का भारत में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का कोई इतिहास नहीं रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं