राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार रात को वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान (Mig-21 fighter Jet) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसमें पायलट की मौत हो गई है. जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने कहा कि सैम पुलिस स्टेशन के डेजर्ट नेशनल पार्क एरिया में यह लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और वो भी क्रैश साइट की ओर रवाना हो गए हैं. दुर्घटना की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चला है. इस साल ही कई मिग-21 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं.
वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, आज रात 8.30 बजे मिग-21 एयरक्राफ्ट पश्चिमी सेक्टर में नियमित अभ्यास उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया है. घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है. जांच का आदेश दे दिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
This evening, around 8:30 pm, a MiG-21 aircraft of IAF met with a flying accident in the western sector during a training sortie. Further details are awaited.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 24, 2021
An inquiry is being ordered.
एयरफोर्स ने पायलट की मौत पर दुख जताते हुए कहा, बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि विंग कमांडर हर्षित सिन्हा इस हवाई दुर्घटना में मारे गए हैं. हम दुख की इस घटी में पीड़ित परिवार के साथ हैं.
With deep sorrow, IAF conveys the sad demise of Wing Commander Harshit Sinha in the flying accident this evening and stands firmly with the family of the braveheart.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 24, 2021
लगातार हादसों के कारण इन्हें पहले ही उड़ता हुआ ताबूत की संज्ञा दी जा चुकी है. वर्ष 1971 से अप्रैल 2012 के बीच 482 मिग एयरक्राफ्ट दुर्घटना का शिकार हुए हैं. इनमें 171 पायलट, 39 नागरिक और आठ सैन्य कर्मी मारे गए हैं. सरकार ने मई 2012 में संसद में ये जानकारी दी है. सरकार का कहना है कि मिग-21 की दुर्घटनाओं का कारण मानवीय गलती और तकनीकी खामियां दोनों रही हैं. हालांकि मिग फाइटर जेट के बेड़े को धीरे-धीरे सेवा से हटाया जा रहा है. यह प्रक्रिया पिछले कई सालों से जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं