विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

24 पाकिस्‍तानी विमानों ने की थी एलओसी पार करने की कोशिश, भारतीय वायुसेना के 8 विमानों ने रोका

आला सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान के विमान भारतीय सीमा में 10 किलोमीटर तक अंदर घुसे थे.

24 पाकिस्‍तानी विमानों ने की थी एलओसी पार करने की कोशिश, भारतीय वायुसेना के 8 विमानों ने रोका
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनातनी के बीच अब कई नए खुलासे सामने आए हैं. दोनों देशों की वायुसेनओं के बीच हुए इस एयर कॉम्‍बैट की कुछ एक्‍सक्‍लूसिव जानकारी NDTV को मिली है जिसके अनुसार एलओसी के पास 24 पाकिस्‍तानी विमानों को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ा. इन 8 विमानों में वह मिग 21 बायसन विमान भी शामिल था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे.

विंग कमांडर पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान के साथ उलझे हुए थे, जिसपर उन्‍होंने हवा से हवा में मार करने वाली R-73 मिसाइल दागी. स्‍टेट ऑफ द आर्ट पाकिस्‍तानी विमान, जिसमें माना जा रहा है दो पायलट थे, मार गिराया गया. दोनों ही पायलटों को नियंत्रण रेखा के उस तरफ पैराशूट से उतरते देखा गया.

NDTV को पता चला है कि पाकिस्‍तानी विमानों में 8 F-16, 4 मिराज-3, 4 चीन निर्मित JF-17 थंडर फाइटर शामिल थे. अन्‍य विमानों में एस्‍कॉर्ट फाइटर विमान थे जो पाकिस्‍तानी स्‍ट्राइक फॉर्मेशन को किसी भी संभावित भारतीय कार्रवाई से बचाने के लिए थे. पाकिस्‍तानी विमानों का पता सुबह 9:45 मिनट पर लगा जब वो नियंत्रण रेखा के 10 किलोमीटर अं‍दर तक चले आए थे.

उनमें से कुछ विमान जब नियंत्रण रेखा पार करने के लिए आगे बढ़े तो भारतीय वायुसेना के विमानों ने उनका रास्‍ता रोका. भारतीय विमानों में 4 सुखोई 30, दो उन्‍नत मिराज 2000 और दो मिग 21 बायसन शामिल थे.

भारतीय वायुसेना के विमानों ने वापस लौट रहे पाकिस्‍तानी विमानों का पीछा किया जिस दौरान उन्‍होंने कुछ लेजर गाइडेड बम गिराए जिनसे नियंत्रण रेखा से सटे उनके ही सैन्‍य ठिकाने बाल-बला बचे.

भारत की पाकिस्तान को दो टूक- भारतीय पायलट की तुरंत वापसी चाहिए, कोई डील नहीं : सूत्र

सरकारी सूत्र की मानें तो भारत ने कहा कि है कि अगर पाकिस्तान डील चाहता है, तो कुछ नहीं होगा. हमे वापसी चाहिए, डील नहीं. भारत ने पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद भारतीय पायलट से मुलाकात के लिए कॉन्स्यूलर एक्सेस नहीं मांगी, तुरंत रिहा करने के लिए कहा है. साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भरोसेमंद माहौल दें, तब वार्ता पर विचार किया जा सकता है. 

IAF पायलट की रिहाई पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पूछे गंभीर सवाल, हालात को बताया, 'खौफनाक'

सरकार के सूत्रों ने बताया है कि भारत ने पाकिस्तान को सबूत दिए गए ताकि वह इस पर कार्रवाई करे लेकिन पाकिस्तान ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. पहले इमरान खान कार्रावाई करें. भारत ने पाकिस्तान को बताया कि जैश ए मोहम्मद ने स्वीकार किया था कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे उसी का हाथ है लेकिन पाकिस्तान सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ रखकर बैठकर इंतजार करती रही, जिसकी वजह से भारत द्वारा 26 फऱवरी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. 

पाकिस्तान ने रोकी सझौता एक्सप्रेस, अटारी बॉर्डर पर फंसे 27 यात्री, नहीं पता किधर जाएंगे?

भारत ने बिल्कुल साफ कर दिया है पायलट की रिहाई को लेकर किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए. जेनेवा संधि के अंतर्गत उन्हें छोड़ना होगा. पायलट के बारे में कोई सौदेबाजी नहीं होगी. इसके अलावा सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि पाकिस्तान की तरफ झूठ परोसा गया. दूतावास पर भी गलत जानकारी दी गई.

दरअसल, 27 फरवरी को भारत और पाकिस्‍तान दोनों तरफ जवाबी कार्रवाई को लेकर खबरें जोरों पर रहीं. पाकिस्‍तान ने एलओसी इलाके में अपने लड़ाकू विमान से घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय वायु सेना ने नाकाम कर दिया. पाकिस्‍तानी विमान का मलबा पाक अधिकृत कश्‍मीर में मिला. इस दौरान भारतीय वायुसेना के एक मिग विमान का नुकसान हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हमारा एक पायलट लापता है. बाद में उसके पाकिस्‍तान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिली. भरत ने पाकिस्‍तान के अधिकारियों को तलब किया और पाकिस्‍तान में कैद पायलट को सुरक्षित वापस करने को कहा. इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ फिर से बातचीत का राग अलापा. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी. इमरान खान ने कहा कि हम भारत को बातचीत के लिए आ‍मंत्रित करते हैं. 

ना'पाक' कोशिश पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट, पीएम मोदी से पूछा- ये क्या से क्या हो गया?

27 फरवरी की शाम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ तकरीबन एक घंटे बात की. साथ में राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अजित डोभाल भी उपस्‍थ‍ित थें. उच्‍चस्‍तरीय बैठक के बाद दिल्‍ली मेट्रो के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और प्रत्‍येक दो घंटे पर स्‍टेशन कंट्रोलर को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया.  

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें. 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

वीडियो- पाक के एक विमान को मार गिराया: एमईए​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Strike, Indian Air Force, India, Pakistan, Ndia Claims Pakistan Over PAF Crossed LOc IAF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com