विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 28, 2023

खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले 5 साल में 50 उपग्रह भेज रहा है भारत : ISRO प्रमुख

सोमनाथ ने कहा कि अगर भारत इस स्तर पर उपग्रहों का प्रक्षेपण कर सकता है तो देश के सामने आने वाले खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है. 

Read Time: 3 mins
खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले 5 साल में 50 उपग्रह भेज रहा है भारत : ISRO प्रमुख
सोमनाथ ने कहा कि आंकड़ों के विश्लेषण के लिए उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है. (फाइल)
मुंबई :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somnath) ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है. उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह ‘टेकफेस्ट' को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए एआई से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है. उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं. 

सोमनाथ ने कहा, ‘‘यह सब उपग्रहों से देखा जा सकता है हम इसे संभालने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित कर रहे हैं, लेकिन अब सोचने का एक अलग तरीका है और हमें इसे और अधिक महत्वपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है क्योंकि (किसी भी) राष्ट्र की शक्ति उसकी यह समझने की क्षमता है कि उसके आसपास क्या हो रहा है''

इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘हमने अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को अंतिम रूप देने के लिए उनका संयोजन कर लिया है और इसे अगले पांच वर्षों से अधिक समय में इस विशेष भू-खुफिया जानकारी संग्रह में सहायता के लिहाज से भारत के लिए भेजा जा रहा है.''

सोमनाथ ने कहा कि अगर भारत इस स्तर पर उपग्रहों का प्रक्षेपण कर सकता है तो देश के सामने आने वाले खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें :

* बीत गया 2023 : 2023 में अंतरिक्ष की दुनिया में भारत के सबसे अहम कदम
* चंद्रमा में दिलचस्पी अभी खत्म नहीं हुई, अब उसकी सतह से चट्टानी पत्थर लाने का लक्ष्य: इसरो प्रमुख
* इसरो साल 2040 तक चंद्रमा पर पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
'पापा को तो हादसे का भी नहीं पता, वो 2 KM दूरे थे': पिता की रिहाई की गुहार लगाती बेटी का दर्द
खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले 5 साल में 50 उपग्रह भेज रहा है भारत : ISRO प्रमुख
क्या, गोलगप्पे से कैंसर का खतरा! जानिए क्यों इतना डरा रही यह स्टडी
Next Article
क्या, गोलगप्पे से कैंसर का खतरा! जानिए क्यों इतना डरा रही यह स्टडी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com