- भारत ने सीमा तनाव के बाद प्रभावित द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिए चीनी पर्यटक वीजा फिर से जारी करना शुरू किया.
- चीनी नागरिक अब बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू के भारतीय वीजा केंद्रों में पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- चीन के विदेश मंत्रालय ने वीजा पुनः जारी करने के फैसले को सीमा पार यात्रा सुगम बनाने वाला सकारात्मक कदम बताया.
भारत ने इस सप्ताह से चीनी नागरिकों को फिर से पर्यटक वीजा जारी करने की घोषणा की है. यह कदम गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद प्रभावित हुए द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों के तहत उठाया गया है. भारत ने 2020 में मुख्य तौर पर कोविड-19 महामारी के कारण चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करना स्थगित कर दिया था, लेकिन पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर ये प्रतिबंध जारी रहे.
बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि चीनी नागरिक बृहस्पतिवार से पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक अधिसूचना में वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ ही बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू में संबंधित भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों पर जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी जानकारी दी गई है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पार यात्रा को सुगम बनाना सभी पक्षों के हितों में है. चीन दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत के साथ संचार और समन्वय बनाए रखने के लिए तैयार है.''
विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ वार्ता के लगभग डेढ़ सप्ताह बाद भारतीय दूतावास द्वारा पर्यटन वीजा फिर से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 14-15 जुलाई को चीन का दौरा किया था.
विदेश मंत्री ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी वार्ता की और उन्हें बताया कि द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर सामान्य करने के प्रयास पारस्परिक लाभकारी परिणाम प्रदान कर सकते हैं. पिछले महीने, दोनों पक्षों ने लगभग पांच साल के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं