देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10, 423 नए केस सामने आए, जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 296,237 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 153,776 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15,021 लोग ठीक हुए. अब तक कोरोना से कुल 33, 683,581 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 443 लोगों की मौत हुई. अब तक कुल 458,880 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 52,39,444 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,06,85,71,879 वैक्सीनेशन हो चुका है.
78 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए योग्य आबादी के 78 प्रतिशत हिस्से को टीके की पहली खुराक, जबकि 38 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं. उन्होंने इसे एक असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत वायरस को शिकस्त देने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड टीकों की अब तक 106.31 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 लाख के पार
बता दें कि दुनिया में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को 50 लाख के पार पहुंच गई.इस महामारी ने सिर्फ गरीब देशों ही नहीं बल्कि समृद्ध राष्ट्रों में भी तबाही मचा दी , जहां स्वास्थ्य की दृष्टि से अनेकों सुविधाएं हैं. अमेरिका में सबसे ज्यादा 740,000 से अधिक जाने गई हैं. ‘पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओसलो' के मुताबिक- 1950 से लेकर अबतक हुए युद्ध में करीब इतने ही लोगों की मौत हुई है जितने इस महामारी से मरे हैं. कोविड-19 विश्व भर में हृदयाघात और मस्तिष्काघात के बाद मौत की तीसरी प्रमुख वजह है. मृतकों का यह आंकड़ा निश्चित रूप से कम गिना गया है क्योंकि सीमित संख्या में लोगों की जांच हुई है और लोगों की बिना उपचार के घर पर ही मौत हुई है, खासकर, भारत जैसे दुनिया के अल्प विकसित हिस्सों में.
दिल्ली में सामने आए 18 नए मामले
सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर यहां महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,39,888 हो गई है. सोमवार को लगातार 10वें दिन कोरोना से किसी भी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों का आंकड़ा 25,091 पर स्थिर बना हुआ है. यहां कोरोना संक्रमण दर फिलहाल 0.04 फीसदी हो गई है वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 317 हो गई है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 49 मरीज इस वायरस को मात देने में सफल रहे और ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. इन्हें मिलाकर अब तक कुल 14,14,480 लोग ठीक हो चुके हैं. राजधानी में कोरोना रिकवरी दर 98.23 फीसदी हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं