दिल्ली में आज तड़के बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. दिल्ली समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ वक्त तक मौसम ऐसा ही खुशगवार बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी. मौसम विभाग ने पहले ही रविवार देर रात बारिश होने की संभावना जताई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ताजा सैटेलाइट इमेज अगले कुछ घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज / बिजली / तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना दिख रही है.
Latest satellite imagery shows possibility of light to moderate spells of rain accompanied with thunderstorms/lightning/gusty winds activity over some parts of Rajasthan, Punjab, Madhya Pradesh, Jammu & Kashmir and Andaman & Nicobar Islands during next 3-4 hours: India… pic.twitter.com/flNeu7Whrf
— ANI (@ANI) May 29, 2023
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कुछ दिनों पहले दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा था. ऊपर से लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी थी. स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है. नतीजतन जून का पहला हफ्ता गर्मी और लू के प्रकोप से राहत भरा रहेगा. मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज' अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है
ये भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, यहां जानिए किसे क्या मिला?
ये भी पढ़ें : नये संसद भवन का जिस तरह उद्घाटन किया गया, वह राष्ट्र के लिए अशोभनीय: पिनराई विजयन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं