चीन के साथ जारी विवाद और कोरोना के संक्रमण को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में अपने समकक्ष माइक पोम्पियो से बात की है. दोनों नेताओं ने फोन पर आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों जैसे कोरोना महामारी, हिंद और प्रशांत महासागर इलाके पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बात हुई है. अमेरिका सरकार के प्रवक्ता केल ब्राउन ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने भारतीय उपमहाद्वीप में शांति, उन्नति और सुरक्षा जैसे मुद्दों को देखते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई है.
गौरतलब है कि इस इलाके में चीन जिस तरह से अपनी दखल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है उसको देखते हुए भारत-अमेरिका ने आपसी समन्वय को बढ़ाने के लिए कई बार समीक्षा कर चुके हैं. साल 2018 में गोवा में भारत-अमेरिका मैरीटाइम सुरक्षा संवाद सम्मेलन में भी इस बात की चर्चा हो चुकी है. रणनीतिक महत्वपूर्ण इंडिया-पैसफिक में भारत की ओर से अमेरिका की भूमिका बढ़ाने के लिए काफी कोशिश की जा रही हैं. चीन की बढ़ती दखलंदाजी के बीच अमेरिका के साथ ही अन्य महाशक्तियों ने भी इस इलाके में हिंद और प्रशांत महासागर इलाके को स्वतंत्र और उन्नतिशीलता की बात कह रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
A wide-ranging conversation yesterday night with @SecPompeo. Reviewed our bilateral cooperation including working of relevant mechanisms. Shared assessments on regional and global issues including South Asia, Afghanistan, Indo-Pacific & beyond.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 7, 2020
अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि इस साला दोनों देशो के बीच इलाकाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बीच मंत्री स्तर की 'चतुर्भुज' की बात इसी साल होगी. मतलब इस बातचीत में भारत और अमेरिका के अलावा जापान और आस्ट्रेलिया भी शामिल किए जाएंगे. आपको बता दें कि साल 2017 में इन चारों देशों के बीच हिंद और प्रशांत महासागर के इलाके में चीन के बढ़ते दखल को कम करने के लिए इस 'चतुर्भुज' समझौते को आकार दिया गया था. चारों देशों के बीच पहली बैठक सितंबर 2018 में हुई थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं