देश के लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे का कायापलट किया जा रहा है. इसी कोशिश का नतीजा है कि भारत में वंदे भारत जैसी फास्ट ट्रेन चल रही है, जो कि लोगों को कम समय में ज्यादा दूरी तय करने का विकल्प देती है. रेलवे लोगों के सफर को और सुहाना बनाने के लिए अब वंदे मेट्रो की भी शुरुआत कर रहा है. भारत की पहली वंदे मेट्रो गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी.
वंदे मेट्रो में कितना किराया
देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपया जीएसटी सहित होगा. सीज़न टिकट साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीज़न टिकटों का किराया तालिका के अनुसार वंदे मेट्रो की एकल यात्रा के लिए क्रमशः ₹7, ₹15 और ₹20 के बराबर लिया जाएगा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
कितनी स्पीड से फर्राटा भरेगी वंदे मेट्रो
वंदे मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकें. लेकिन इसकी गति 100 से 150 किमी तक होगी. वंदे मेट्रो की सेवा उनके बहुत काम आएगी, जो गांव और छोटे कस्बों से बड़े शहरों में नौकरियां करने रोजाना आते-जाते हैं. ट्रेन में लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसे आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है.
वंदे मेट्रो का टाइम टेबल
वंदे मेट्रो गुजरात के भुज से सुबह 05.05 बजे रवाना होकर अहमदाबाद सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन अहमदाबाद से शाम 05:30 बजे स्टेशन से चलेगी और रात में 11:10 बजे भुज पहुंचेगी. वंदे मेट्रो ट्रेन इस दौरान कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन का ठहराव स्टेशन पर औसतन 2 मिनट के आसपास ही रहेगा. यह ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं