विज्ञापन

रेल भवन में लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर को रेलवे बोर्ड ने बताया- 'प्रतीकात्मक'

मुंबई से अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलेगी. इसकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि बुलेट ट्रेन की असली तस्वीर यही है. हालांकि, रेलवे ने इस दावे को खारिज किया है.

रेल भवन में लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर को रेलवे बोर्ड ने बताया- 'प्रतीकात्मक'
रेल भवन में बुलेट ट्रेन की यही तस्वीर लगाई गई है.
नई दिल्ली:

भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर जो तस्वीर सामने आई थी, उसे रेलवे बोर्ड ने 'प्रतीकात्मक' बताया है. बुलेट ट्रेन की यह तस्वीर रेल भवन में लगाई गई थी. इसे लेकर कहा जा रहा था कि यह वही ट्रेन है जो भारत में चलेगी. हालांकि, अब रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बुलेट ट्रेन की वह तस्वीर असली नहीं थी और सिर्फ 'प्रतीकात्मक' तौर पर लगाई गई थी.

बुलेट ट्रेन की इस तस्वीर को पहली झलक माना जा रहा है. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने इस दावे को गलत बताया कि यह ट्रेन की असली तस्वीर नहीं है. एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक तस्वीर है, असली नहीं. अगर इससे कोई विवाद खड़ा होता है तो हम इसे हटा भी सकते हैं.'

कब तक चलेगी बुलेट ट्रेन?

पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी. इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. 15 अगस्त 2027 तक इसके चालू होने की संभावना है. 

इस बुलेट ट्रेन के लिए 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया गया है. इस पर बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.

बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह सूरत से बिलीमोरा (गुजरात) के बीच चलाई जा सकती है. यह 100 किलोमीटर का होगा.

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे, जिनमें साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई शामिल हैं. यह सफर लगभग 2 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train, Bullet Train First Image, Bullet Train In India, Mumbai Ahmedabad Bullet Train, India First Bullet Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com