प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी हुई है. कनाडा के मरखम स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र, जहां सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया, में आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा भारत-कनाडा संबंधों का प्रतीक रहेगी.
मोदी ने भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ‘‘बड़ी पहल'' के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया. मोदी ने कहा, ‘‘भारत वह शीर्ष चिंतन है- जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम' की बात करता है.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने साथ संपूर्ण मानवता के और पूरी दुनिया के कल्याण की कामना करता है.
उन्होंने कहा कि सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत की आवाज संपूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करती है.
मोदी ने कहा, ''हमारा कड़ा परिश्रम केवल हमारे लिए नहीं है. संपूर्ण मानवता का कल्याण भारत की प्रगति से जुड़ा हुआ है.''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''कनाडा में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत रखने में ओन्टारियो स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र की भूमिका से हम सब परिचित हैं. आप अपने इन प्रयासों में कितना सफल हुये हैं, आपने किस तरह अपनी एक सकारात्मक छाप छोड़ी है, अपनी कनाडा यात्राओं में मैंने अनुभव किया है.''
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नए मुकाम पर खड़े भारत को उसकी हजारों वर्षों की विरासत याद दिलाने के लिए सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना की और गुजरात उस सांस्कृतिक महायज्ञ का साक्षी बना था.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज आजादी के अमृत महोत्सव में हम वैसा ही नया भारत बनाने का संकल्प ले रहे हैं. हम सरदार पटेल के उस सपने को पूरा करने का संकल्प दोहरा रहे हैं.''
मोदी ने कहा कि सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में ''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' की प्रतिकृति इस बात को दर्शाती है कि भारत का अमृत संकल्प सिर्फ इसकी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि इस संकल्प का प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है और दुनिया को जोड़ रहा है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं