विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

"भारत ने कोई जमीन नहीं खोई..." : लद्दाख में पैट्रोलिंग प्वाइंट कम होने की रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने किया खारिज

रक्षा मंत्रालय ने इस बात का खंडन किया है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में अपनी ज़मीन का कोई भी हिस्सा खो दिया है. सेना की तरफ से कहा गया है कि विवादित इलाक़ों में भारत ने कोई ज़मीन नहीं खोई है.

नई दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय ने इस बात का खंडन किया है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में अपनी ज़मीन का कोई भी हिस्सा खो दिया है. सेना की तरफ से कहा गया है कि विवादित इलाक़ों में भारत ने कोई ज़मीन नहीं खोई है. कुछ इलाक़ों पर ज़रूर दोनों पक्षों की गश्त रोकी गई है, लेकिन ऐसे इलाक़ों में हमारी तकनीकी उपस्थिति उतनी ही है, जितनी चीनी सेना की. सेना की तरफ से बयान उन खबरों के बाद सामने आया है, जिसमें कहा गया था कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में 65 में से 26 गश्त बिंदुओं तक अपनी पहुंच खो दी है. 

गौरतलब है कि लद्दाख के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीडी नित्या ने एक रिपोर्ट में कहा था कि "वर्तमान में काराकोरम दर्रे से चुमुर तक 65 पीपी (गश्त बिंदु) हैं, जिन्हें आईएसएफ (भारतीय सुरक्षा बल) द्वारा नियमित रूप से गश्त किया जाना है. 65 पीपी में से, 26 पीपी (यानी पीपी नंबर 5-) में हमारी उपस्थिति समाप्त हो गई है. 5-17, 24-32, 37 पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कोई गश्त न करने के कारण उपस्थिति समाप्त हुई है." 

पिछले हफ्ते दायर हुई थी रिपोर्ट

रिपोर्ट पिछले हफ्ते दिल्ली में देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन में दायर की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भाग लिया था. इसमें कहा गया था कि, "बाद में, चीन हमें इस तथ्य को स्वीकार करने के लिए मजबूर करेगा कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से आईएसएफ या भारतीय नागरिकों की उपस्थिति नहीं देखी गई है. चीनी इन क्षेत्रों में मौजूद थे. इससे आईएसएफ के नियंत्रण वाले सीमा में बदलाव हो जाएगा. भारतीय पक्ष की ओर से ऐसे सभी पॉकेट्स के पास "बफर ज़ोन" बनाया जाता है. अंततः भारत का इन क्षेत्रों पर नियंत्रण समाप्त हो जाएगा."

"सेना के मनोबल को प्रभावित करता है"

अधिकारी ने लिखा था, "पीएलए ने डी-एस्केलेशन वार्ता में अपने सर्वश्रेष्ठ कैमरों को उच्चतम चोटियों पर रखकर और हमारे सुरक्षा बलों के मूवमेंट की निगरानी करके बफर क्षेत्रों का लाभ उठाया है ... वे बफर जोन में भी हमारे मूवमेंट पर आपत्ति जताता है. चीनी दावा करते हैं कि यह उनका क्षेत्र है और फिर हमें और अधिक 'बफर' क्षेत्र बनाने के लिए वापस जाने के लिए कहते हैं." पीडी नित्या ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि चीन की यह रणनीति गलवान घाटी में देखी गई थी. जहां 2020 में हिंसक झड़प हुई थी, जब आमने-सामने की लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक और कम से कम चार चीनी सैनिक मारे गए थे. नित्या ने यह भी कहा कि क्षेत्रों को सीमा से बाहर चिह्नित करना और उन्हें खाली रखना भी सेना के मनोबल को प्रभावित करता है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का दौर

विरोध के बीच आज रिलीज हो रही शाहरुख खान की 'पठान', भागलपुर और आगरा में फाड़े गए पोस्टर

साइकिल से गिरने वाले बुजुर्ग की पिटाई करने वाली बिहार की महिला पुलिस कर्मियों पर NHRC सख्त

पटना में पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठीचार्ज, चाय दुकानदार को गिरफ्तार करने पर भड़के लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Has Lost Presence In Eastern Ladakh, Eastern Ladakh, Eastern Ladakh Border, India-China, India-China Army Clash, India-China Army Face Off, India-China Bilateral Relations, India-China Boarder Dispute, India-China Border Affairs, India-china Border Army, India-China Border Clash, Ndtv Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com