विज्ञापन
Story ProgressBack

भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने के लिए कहा

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों तथा मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित जल्द रिहायी और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है.’’

Read Time: 4 mins
भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने के लिए कहा
नई दिल्ली:

भारत ने सोमवार को पाकिस्तान से 184 भारतीय मछुआरों की सजा पूरी होने के मद्देनजर उनकी रिहायी और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इसके अलावा, इस्लामाबाद को पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद 12 कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए भी कहा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं.

भारत ने यह अनुरोध 2008 के एक समझौते के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को दोनों देशों द्वारा कैदियों और मछुआरों की सूचियों के आदान-प्रदान करने की प्रथा के संदर्भ में किया. भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 81 मछुआरों और 337 कैदियों की सूची साझा की है, जो पाकिस्तानी हैं या पाकिस्तानी माने जाते हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसी तरह, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 184 मछुआरों और 47 अन्य कैदियों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या माना जाता है कि वे भारतीय हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों तथा मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित जल्द रिहायी और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है.''

एक बयान में कहा गया, 'इस संदर्भ में, पाकिस्तान को उन 184 भारतीय मछुआरों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने के लिए कहा गया, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है.'

इसमें कहा गया है, 'इसके अलावा, पाकिस्तान को उसकी हिरासत में मौजूद शेष 12 कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं.'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले कैदियों और मछुआरों की रिहायी और वापसी होने तक उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है.

इसमें कहा गया, 'भारत एक-दूसरे के देश में मौजूद कैदियों और मछुआरों से संबंधित मामलों सहित सभी मानवीय मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है.'

उसने कहा, 'इस संदर्भ में, भारत ने पाकिस्तान से मछुआरों सहित 65 पाकिस्तानी कैदियों की राष्ट्रीयता की स्थिति की पुष्टि करने के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का आग्रह किया है, जिनकी स्वदेश वापसी पाकिस्तान से राष्ट्रीयता की पुष्टि के अभाव में लंबित है.'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2014 से 2,639 भारतीय मछुआरों और 67 भारतीय कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है. इसमें 478 भारतीय मछुआरे और नौ भारतीय कैदी शामिल हैं जिन्हें 2023 में पाकिस्तान द्वारा सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें- अयोध्या संबंधी फैसले में किसी जज के नाम का जिक्र ना करना सर्वसम्मत निर्णय था : CJI चंद्रचूड़

ये भी पढ़ें- गुजरात ने 'सूर्य नमस्कार' का बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड, PM मोदी ने सराहा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
संसद में आज क्या होगा? राहुल गांधी का नीट, अग्निवीर, मणिपुर, रोजगार और जीएसटी पर इशारा
भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में मौजूद भारतीय कैदियों को रिहा करने के लिए कहा
सुनिए सुनिए.. जब 'पेपर लीक' के जिक्र पर विपक्ष के शोर को राष्ट्रपति ने किया शांत, मोदी ने खूब थपथपाई मेज 
Next Article
सुनिए सुनिए.. जब 'पेपर लीक' के जिक्र पर विपक्ष के शोर को राष्ट्रपति ने किया शांत, मोदी ने खूब थपथपाई मेज 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;