विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2025

प्रधानमंत्री की यात्रा की आलोचना वाली CM मान की टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने बताया 'गैरजिम्मेदाराना'

CM मान ने प्रधानमंत्री की हाल में संपन्न पांच देशों (ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया) की यात्रा की आलोचना की थी.

प्रधानमंत्री की यात्रा की आलोचना वाली CM मान की टिप्पणी को विदेश मंत्रालय ने बताया 'गैरजिम्मेदाराना'

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना वाली टिप्पणी की निंदा की और इसे 'गैरजिम्मेदाराना' करार दिया. मान का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ‘‘राज्य के एक उच्च पदाधिकारी'' द्वारा की गई उन अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जिसमें मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों की अनदेखी की गई है.

मान ने प्रधानमंत्री की हाल में संपन्न पांच देशों (ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया) की यात्रा की आलोचना की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में राज्य के एक उच्च पदाधिकारी द्वारा की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं.' उन्होंने मान की टिप्पणी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'ये टिप्पणियां गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक हैं तथा राज्य के किसी पदाधिकारी को शोभा नहीं देतीं.'

जायसवाल ने कहा, 'भारत सरकार मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करने वाली ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है.'

मान ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह 140 करोड़ लोगों वाले देश में नहीं रहते, बल्कि 10,000 की आबादी वाले देशों का दौरा करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ministry Of External Affairs, Bhagwant Mann, PM Modi, PM Modi Visit To Ghana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com