विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच हो रही बातचीत- सूत्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत दौरे के लिए दोनों देशों के अधिकारी तारीखों को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

Also Read in
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर दोनों देशों के बीच हो रही बातचीत- सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- (फाइल फोटो)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं भारत दौरा
  • दोनों देश के अधिकारी तारीखों को लेकर कर रहे चर्चा
  • फिलहाल अभी तक कुछ भी तय तिथि नहीं आ सकी है
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत दौरे के लिए दोनों देशों के अधिकारी तारीखों को लेकर चर्चा कर रहे हैं. मंगलवार को सूत्रों द्वारा NDTV को मिली जानकारी के अनुसार तारीख उस पर भी निर्भर करती है, जब अमेरिकी सीनेट में उनके खिलाफ महाभियोग वोटिंग कब होगी. भारत ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप को 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. ट्रंप ने शेड्यूलिंग कारणों को लेकर इस पर हवाला दिया था.

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में बर्फीला तूफान, सेना के तीन जवानों की मौत, एक लापता

इसी महीने 7 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू ईयर की बधाई के लिए फोन किया था और कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध और ज्यादा मजबूत हो गए हैं. पीएम ने पिछले वर्ष में रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने में महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा व्यक्त की.

VIDEO: अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव डॉक्टर पर भड़के, कहा- तुम RSS, BJP के हो सकते हो, बाहर भाग जाओ

पीएमओ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जवाब में राष्ट्रपति ट्रम्प ने नए साल पर भारत के लोगों की समृद्धि और प्रगति की कामना की. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए अपनी तत्परता को दोहराया. राष्ट्रपति ट्रम्प कथित तौर पर जल्द ही भारत का दौरा करना चाहते हैं. नवंबर में, पीएम मोदी द्वारा भारत दौरे के लिए मिले निमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था, "वह (पीएम मोदी) चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं. मैं किसी दिन भारत जरूर जाऊंगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump India Visit, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com