विज्ञापन

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए अब पैन कार्ड अनिवार्य, जान लें क्या है पूरा नियम

आपको बता दें कि यूपी सरकार ने नई प्रॉपर्टी की खरीद के लिए आधार को लिंक करने का आदेश पहले ही दिया हुआ है. सरकार ने यह फैसला रजिस्ट्री की लेनदेन में वित्तीय अपराधों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए लिया है.

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए अब पैन कार्ड अनिवार्य, जान लें क्या है पूरा नियम
यूपी में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अब पैन कार्ड जरूरी
NDTV
लखनऊ:

अगर आप उत्तर प्रदेश में अपने लिए कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको राज्य सरकार के इस नए नियम की जानकारी जरूर होनी चाहिए. यूपी सरकार के अनुसार अब कोई भी नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैन कार्ड का होना जरूरी है. बताया जा रहा है कि योगी सरकार का ये फैसला नेपाल की सीमा पर बढ़ रही रजिस्ट्री के मद्देनजर फैसला लिया गया है. 

आपको बता दें कि यूपी सरकार ने नई प्रॉपर्टी की खरीद के लिए आधार को लिंक करने का आदेश पहले ही दिया हुआ है. सरकार ने यह फैसला रजिस्ट्री की लेनदेन में वित्तीय अपराधों की रोकथाम और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए लिया है.उत्तर प्रदेश से सटे भारत और नेपाल क्षेत्र में संपत्तियां की रजिस्ट्री की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रीह है.प्रशासन को जानकारी मिली है कि इन संपत्तियों की लेनदेन में गड़बड़िया हो रही हैं. इसे लेकर महानिरीक्षक निबंधन ने सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधन को निर्देश भेजे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pan Card Required For Property Buying In UP, UP Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com