Aganvadi Bharti 2026 : अगर आप उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रहती हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. जिला प्रोग्राम कार्यालय चित्रकूट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इसके लिए पढ़ाई-लिखाई की शर्त भी बहुत कम रखी गई है. अगर आपने सिर्फ 10वीं क्लास पास की है, तो आप इन पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा सकती हैं. भर्ती से जुड़ी डिटेल हम आपको यहां देने जा रहे हैं.
कब से शुरू हैं आवेदन-
आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 22 फरवरी लास्ट डेट है. आपके पास बस एक दिन का समय और बचा है.
भर्ती डिटेल्सपद का नाम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कुल पद: 86 (करवी परियोजना में 18 पद, रामनगर में 17, माणिकपुर में20, पहाड़ी में 17 और मऊ क्षेत्र में 12 पदों पर नियुक्ति होगी)
शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदनकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष रखी गई है. आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उच्च शैक्षणिक योग्यता, जैसे ग्रैजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएशन को भी वरियता दी जाएगी.
आयु सीमावहीं, आयु सीमा की बात करें तो 18 साल से 35 साल तय की गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गिनती 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क की बात करें तो यह हर वर्ग के लिए नि:शुल्क है. इससे जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें भी मौका मिलेगा.
सेलेक्शन प्रोसेसआपको बता दें कि इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पूरी तर मेरिट पर आधारित है. किसी तरह की लिखित या इंटरव्यू परीक्षा नहीं बताई गई है.
जरूरी बातइस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लीजिए. इसके अलावा फार्मा भरने के बाद सारी जानकारी को अच्छे से क्रॉस चेक जरूर करें, क्योंकि गलत जानकारी भरने से आपका फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं