जम्मू कश्मीर से एक और बीजेपी (Jammu Kashmir BJP Leader) की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की खबर आ रही है. खबर है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या की. सज्जाद कुलगाम जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष थे. इस हत्या को किस आतंकी संगठन ने अंजाम दिया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता पर हमले की यह चौथी वारदात है.
इससे पहले 8 जुलाई को बांदीपोरा में आतंकियों ने BJP नेता शेख वसीम (Sheikh Wasim), उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शेख वसीम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे और अपने परिवार के साथ पड़ोस की एक दुकान में बैठे थे, जब आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं. जिस समय यह हादसा हुआ वहां कोई कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा
वसीम को सुरक्षा के लिए जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, उनमें से कोई भी मौजूद नहीं था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारियों (PSO) को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा.
एक नए आतंकी समूह - द रेसिस्टेंस फ्रंट- ने हमले की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस ने कहा था यह जैश, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन की एक विंग है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि वसीम की मृत्यु पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. जून में, एक कांग्रेस सरपंच अजय भारती आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं