भारत में अगले लोकसभा चुनाव में अब दो साल से भी कम वक्त बचा है, और विपक्ष के नेता लगातार एकजुट होने की दिशा में प्रयास करते नज़र आते हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार ने कहा था कि संयुक्त विपक्ष वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हरा सकता है. अब इसके जवाब में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दावा किया है कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री नहीं बन सकता.
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान NDTV से बात करते हुए BJP सांसद ने कहा, "लोकसभा चुनाव 2024 में भी (मौजूदा प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री नहीं बन सकता..." विपक्ष की एकजुटता पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उन्होंने पूछा, "क्या नीतीश कुमार जी के कहने पर (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख) ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ आ जाएंगी...?" बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री तो वही बनेगा, जिसके पास 250 से ज़्यादा सीटें होंगी..."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में JDU ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा रहते हुए BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी कुल 43-44 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी. इसी चुनाव परिणाम को लेकर तंज़ कसते हुए सुशील मोदी ने कहा, "नीतीश कुमार जी मुश्किल से 44 सीट अपनी पार्टी को जिता पाए थे बिहार में... अब दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में भी उनके सभी उम्मीदवारों की ज़मानत तक ज़ब्त हो गई है, और वह (नीतीश कुमार) सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं..."
इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यसभा में सार्वजनिक महत्व के मामलों पर चर्चा के दौरान सुशील मोदी ने 2,000 रुपये के नोट को बंद करने की वकालत करते हुए कहा था, "2000 का नोट, यानी ब्लैक मनी... 2000 का नोट, यानी होर्डिंग... अगर ब्लैक मनी को रोकना है, तो 2,000 रुपये के नोट को बंद करना होगा..." BJP सांसद ने कहा था, "2000 रुपये के नोट के सरकुलेशन का अब कोई औचित्य नहीं है... मेरा भारत सरकार से आग्रह है कि चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे 2000 रुपये के नोट को वापस ले लिया जाना चाहिए..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं