G 20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी के लिए दिल्ली तैयार है. G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली की सभी अहम और ऐतिहासिक इमारतें रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रही हैं. एयरपोर्ट से लेकर कुतुब मीनार, प्रगति मैदान, भारत मंडपम समेत दिल्ली के सभी इलाक़ों की ख़ूबसूरती देखती ही बन रही है. दिल्ली की सभी अहम सड़कों पर ख़ूबसूरत फ़ाउंटेन, गमले और पेड़-पौधे लगाए गए हैं. मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इन ख़ास मेहमानों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी हैं. वह कल दिल्ली पहुंच रहे हैं.
एयरफोर्स वन और बैकअप प्लेन की खूबियां
खास बात ये भी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन का ये पहला भारत दौरा है. इस दौरे में वो जी 20 सम्मेलन में शिरकत करने के साथ-साथ पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. माना जा रहा है कि इस वार्ता में भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग को और विस्तार दिया जाएगा. साथ ही कुछ अहम सौदों पर भी मुहर लग सकती है. बाइडेन एयरफोर्स वन के विमान से दिल्ली पहुंचेंगे. एयरफोर्स वन के साथ एक दूसरा विमान बैकअप प्लेन भी होगा, जो आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा. बैकअप प्लेन को सीक्रेट जगह पर रखा जाता है. अपने आप में ख़ास एयरफोर्स वन को मिनी पेंटागन के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें तमाम सुरक्षा उपकरण लगे होते हैं. एयरफ़ोर्स वन विमान हर तरह के हमलों से बचने में सक्षम है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
बीस्ट में क्या है खास
अमेरिकी राष्ट्रपति विमान से दिल्ली में लैंड करने के बाद अपनी बीस्ट गाड़ी से सफर करेंगे और उनके साथ करीब 50 गाड़ियों की सुरक्षा घेरा होगा. बीस्ट गाड़ी के बारे में माना जाता है कि इसमें परमाणु हमले को भी विफल करने की क्षमता है. केमिकल, न्यूक्लियर अटैक भी बेअसर भी इस पर बेअसर है. कार में 8 इंच मोटे दरवाज़े, पैनिक बटन, अलग से ऑक्सीजन सप्लाई, कार में राष्ट्रपति का मैचिंग ब्लड, सैटेलाइट फ़ोन रहत है, जो हर वक़्त पेंटागन से कनेक्ट रहता है. बीस्ट के टायरों में स्पेशल स्टील रिम्स होता है. इसके टायर पंचर नहीं होते. फ़्यूल टैंक में स्पेशल फ़ोम होता है. अमेरिकी राष्ट्रपति के काफ़िले में 50 सुरक्षा गाड़ियां, सुरक्षा में अमेरिका की इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस Federal Bureau of Investigation यानी FBI-साथ ही फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस Central Intelligence Agency यानी CIA कमांडो की तैनाती रहेगी.
आईटीसी मौर्या शेरेटन के इंतजाम
माना जा रहा है कि बाइडेन अपने दिल्ली प्रवेश के दौरान आईटीसी मौर्या शेरेटन में रुकेंगे. होटल के 14वें फ़्लोर पर बाइडन का सुइट है. सुइट 4,600 स्क्वायर फ़ुट में फैला है. इस सुइट का किराया हर दिन का 8-10 लाख रुपये है. डॉग स्क्वाड के साथ स्पेशल उपकरण तैनात किए गए हैं. हर फ़्लोर पर सीक्रेट सर्विस कमांडो तैनात रहेंगे. होटल के 400 कमरे बाइडन की टीम के लिए बुक किए गए हैं. साथ ही होटल में बाइडेन के आने-जाने के लिए एक नई स्पेशल लिफ़्ट भी लगाई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं