मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर भारत में दिखने लगा है. अमेरिका-ईरान के बीच डील के बाद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बढ़ गई है. होर्मुज खुलने के बाद सरकार ने LPG सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल करने का फैसला किया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने नॉन-डोमेस्टिक (कमर्शियल) पैक्ड LPG पर लगी पाबंदियां को हटा लिया है.
पेट्रोलिय मंत्रालय ने जारी किया आदेश
पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ नीरज मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई सप्लाई में रुकावटों के दौरान, घरेलू उपभोक्ताओं को LPG की बिना रुकावट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई कम कर दी गई थी. अब यह फैसला किया गया है कि नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर सभी सेक्टर की पाबंदियों को हटाकर इसे संकट से पहले के लेवल पर लाया जाए.

बल्क LPG सप्लाई पर 50% तक की ढील
इसके अलावा, बल्क LPG की सप्लाई पर लगी पाबंदी में भी संकट से पहले के कंजम्पशन लेवल के 50% तक की ढील दी गई है.
नोटिस के अनुसार, सभी कमर्शियल/इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का डेटा OMCs द्वारा अपने डेटाबेस में कैप्चर करने के निर्देश दिए गए हैं. OMCS में सेक्टर के हिसाब से एक यूनिफाइड डेटाबेस बनाए रखा जा सकता है.
PNG कनेक्शन का इस्तेमाल करने की अपील
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लंबे समय के समाधान के तौर पर PNG का इस्तेमाल जारी रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं