भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने एक बार फिर पहलवानों (Wrestlers Protest)के आरोपों पर पलटवार किया. यूपी के बाराबंकी में एक कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह ने कहा, "भगवान मुझसे कुछ बड़ा काम कराना चाहते हैं. इसलिए मुझपर ये आरोप लगा दिए गए." बीजेपी सांसद ने कहा कि मेडल गंगा में बहा देने से मुझे फांसी नहीं होगी. खिलाड़ियों को मेरे खिलाफ सबूत पुलिस और कोर्ट को देने होंगे. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनके खिलाफ आरोप सिद्ध हुए, तो वो खुद फांसी लगा लेंगे.
बृजभूषण ने कहा- गलत हुआ तो गिरफ्तार हो जाऊंगा
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा-"आगे आगे देखिए होता क्या है. जांच तो करने दीजिए. अब तो हमारे हाथ में खेल है नहीं, दिल्ली पुलिस के हाथ में है. उन्हीं (पहलवानों) के निवेदन पर एफआईआर हुई है. अब हम उनकी क्या मदद कर सकते हैं. गंगा जी में मेडल डालने गए थे. गंगा जी के बजाय टिकैत को दे दिए. मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है." गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि अगर मैं गलत पाया गया तो गिरफ्तारी हो जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेडल बहाना पहलवानों का इमोशनल ड्रामा-बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह कहा-"मैं बराबर पूछ रहा हूं कि ये सब कब हुआ? कहां हुआ? किसके साथ हुआ? मुझपर आरोप लगाए हुए चार महीने हो गए. अब तक एक भी सबूत मेरे खिलाफ नहीं दिया गया. मैं आज भी कह रहा हूं कि अगर एक भी आरोप सिद्ध हुआ, तो खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. मैं इस पर आज भी कायम हूं." बृजभूषण ने कहा- "ये पहलवान मेडल गंगा में बहाने चले गए. ये सिर्फ इमोशनल ड्रामा है. अगर सबूत हैं तो पुलिस को दो और कोर्ट को दो. वही मुझे फांसी देगा."
कलयुग है कुछ भी हो सकता-बृजभूषण
बृजभूषण सिंह ने तंज भरे लहजे में कहा कि कबीर दास ने कहा था ये कलयुग है कुछ भी हो सकता है, इसलिए मैं लड़ गया. उन्होंने कहा, "मैं इन खिलाड़ी से बैर नहीं रखता. ये मेरे बच्चे की तरह हैं. इनकी कामयाबी में मेरा खून और पसीना लगा है. 10 दिन पहले तक यही सब मुझे कुश्ती का भगवान कहते थे." उन्होंने कहा, "मेरे कार्यकाल में जो टीम 20वें नंबर पर थी, वही भारत की टीम अब टॉप 5 में आई. ओलंपिक के 7 मेडल में 5 मेडल में मेरे कार्यकाल में आए. अब मुझे कुछ बड़ा काम करना है. पाप करने वाला ही पापी नहीं होता, जो मौन है वो भी भागीदार होता है. अगर राम को वनवास नहीं होता तो इतिहास कैसे बनता? इसका श्रेय कैकई और मंथरा को देना चाहिए." उन्होंने आह्वान किया कि 5 जून को अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे.
UWW ने दी भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की चेतावनी
इस बीच यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की धमकी दी है. इसपर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं. इसका जवाब सरकार देगी. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर नजर रखे हुए है. UWW ने कहा कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग पहलवानों के हिरासत की कड़ी निंदा करता है. यह अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त करता है. UWW संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता है.
कैसरगंज लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे चुनाव
इसके अलावा अयोध्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से ही कैसरगंज लोकसभा सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.
23 अप्रैल से दूसरी बार धरना दे रहे हैं पहलवान
बता दें कि 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने धरना शुरू किया. आरोप लगाया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया. 21 जनवरी को विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात कर कमेटी बनाई, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई. इसके बाद 23 अप्रैल को पहलवान फिर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना जारी रहेगा. 28 अप्रैल को पहलवानों की याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में 2 एफआईआर दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-
BJP सांसद बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पहलवान बालिग : दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा
बृजभूषण शरण सिंह ने दी चुनौती, दिल्ली पुलिस ने डिलीट किया केस अपडेट का ट्वीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं