शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नियंत्रण उनकी पार्टी को दे दिया जाता है, तो भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना के पक्ष में मतदान करेंगे. राउत की प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा की छह सीट के लिए हुए चुनाव में छठी सीट पर शिवसेना प्रत्याशी संजय पवार की हुई हार की पृष्ठभूमि में आई है. इस सीट पर लड़ाई भाजपा और शिवसेना के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी.
महाराष्ट्र में राज्यसभा की छठी सीट पर भाजपा के धनंजय महाडिक को मिली जीत का श्रेय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस को दिया जा रहा है. महाडिक ने राज्यसभा की छठी सीट के लिये हुए चुनाव में शिवसेना के संजय पवार को हराया. चुनाव से पहले राउत ने आरोप लगाया था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल निर्दलीय और छोटे दलों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने में कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- पैगंबर टिप्पणी विवाद के बीच, गौतम गंभीर ने नूपुर शर्मा के समर्थन में किया ट्वीट
कुछ निर्दलीयों और छोटे दलों ने शिवसेना को समर्थन देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. राउत ने संवाददाताओं से रविवार को बातचीत करते हुए कहा, ‘‘अगर ईडी का नियंत्रण दो दिनों के लिए हमें दे दिया जाता है, तब देवेंद्र फडणवीस भी हमारे लिए मतदान करेंगे.''
शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने महाराष्ट्र में भाजपा को राज्यसभा की तीन सीट पर मिली जीत को शनिवार को ‘‘खरीद-फरोख्त के जरिये हासिल विजय''करार दिया था. उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी विपक्षी पार्टी (भाजपा) का पक्ष लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने भाजपा पर निर्वाचन आयोग पर दबाव डालने का आरोप लगाया था. राउत ने कहा, ‘‘ कुछ घोड़े ऊंची कीमत पर बिक्री के लिए थे, जिन्होंने हमारे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का वादा करने के बावजूद पाला बदल लिया.''
जब इस टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो राउत ने रविवार को कहा, ‘‘हम केवल अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे. वे (जिन्होंने शिवसेना के पक्ष में मतदान नहीं किया) और साथ ही भाजपा को पता है कि हम क्या कह रहे हैं.
VIDEO: मुस्लिम संगठन 'जमाअत उलमा ए हिंद' का आरोप, एजेंडे के तहत दंगे किए गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं