स्टेडियम में कुत्ता घुमाने की मांग करने वाले IAS अधिकारी पर सरकार ने कार्रवाई की है. संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर कर दिया गया है. संजीव खिरवार की पत्नी IAS रिंकू दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया है. बताते चलें कि त्यागराज स्टेडियम के ट्रैक पर आईएएस अधिकारी द्वारा कुत्ते टहलाने के कारण खिलाड़ियों को प्रैक्टिस से रोका गया था. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आईएएस अधिकारी के कुत्ते को सैर करवाने के लिए प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम पहले खाली करना पड़ा था. खिलाड़ियों के मुताबिक पहले वे आठ बजे तक प्रैक्टिस करते थे लेकिन बाद में गार्ड 7 बजे ही खिलाड़ियों को ट्रैक से हटाने लगे थे.
इधर पूरे घटनाक्रम पर आईएएस संजीव खिरवार ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मेरी वजह से प्रैक्टिस रुकने की बात निराधार है. मैं कभी-कभार ही कुत्ते के साथ ट्रैक पर जाता हूं. जब खिलाड़ी नहीं होते, तभी जाता हूं. कभी किसी खिलाड़ी को स्टेडियम से बाहर जाने को नहीं कहा. कुत्ते को भी तभी ट्रैक पर छोड़ता हूं, जब वहां कोई नहीं होता. अगर ये आपत्तिजनक है तो इसे बंद कर देता हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी.यह निर्देश मीडिया में आईएएस अधिकारी वाली खबर आने के बाद सामने आयी है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं