विज्ञापन

मण‍िपुर मुख्‍य सचिव: क्‍या IAS राजीव स‍िंह ठाकुर बनेंगे अफसरों के बॉस? राजस्‍थान के 4 ज‍िलों में रहे कलेक्टर

मण‍िपुर के मौजूदा मुख्‍य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्‍त 2026 को रिटायर हो रहे हैं. उनके स्थान पर राजस्‍थान कैडर के 1995 बैच के सीन‍ियर आईएएस राजीव स‍िंह ठाकुर को नया मुख्‍य सचिव बनाए जाने की प्रबल संभावना है. केंद्र सरकार ने उनके मणिपुर इंटर-कैडर डेपुटेशन को मंजूरी दे दी है.

मण‍िपुर मुख्‍य सचिव: क्‍या IAS राजीव स‍िंह ठाकुर बनेंगे अफसरों के बॉस? राजस्‍थान के 4 ज‍िलों में रहे कलेक्टर
IAS राजीव स‍िंह ठाकुर मण‍िपुर के नए मुख्‍य सचिव बन सकते हैं.
  • मणिपुर के मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होंगे
  • आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को राजस्थान कैडर से मणिपुर कैडर में इंटर-कैडर डेपुटेशन मंजूर हुआ है
  • राजीव सिंह ठाकुर वर्तमान में नीति आयोग में सलाहकार पद पर कार्यरत हैं. मणिपुर मुख्य सचिव बन सकते हैं

IAS Rajeev Singh Thakur Manipur Chief Secretary: मण‍िपुर के नए मुख्‍य सचिव की तलाश शुरू हो गई है. अब यहां के अफसरों का बॉस कौन होगा? क्‍या राजस्‍थान कैडर के आईएएस राजीव स‍िंह ठाकुर मणिपुर के नए मुख्‍य सच‍िव बनने वाले हैं? यह धुंधली तस्‍वीर चंद द‍िनों में साफ होने वाली है. मण‍िपुर के मौजूदा मुख्‍य सचिव आईएएस डॉ. पुनीत कुमार गोयल 31 अगस्‍त 2026 को रिटायर हो रहे हैं.

AGMUT कैडर के 1991 बैच के आईएएस अध‍िकारी डॉ. पुनीत कुमार गोयल को मण‍िपुर मुख्‍य सचिव पद पर छह महीने का एक्‍सटेंशन म‍िलने की अटकलें थीं, मगर उनकी र‍िटायरमेंट की आध‍िकार‍िक सूचना के बाद क‍िसी अन्‍य आईएएस अध‍िकारी का मण‍िपुर मुख्‍य सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है.

अब केंद्र सरकार को तय करना है क‍ि मणिपुर कैडर के ही क‍िसी आईएएस को यहां का नया मुख्‍य सचिव बनाना है या क‍िसी अन्‍य कैडर के आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपनी है. मण‍िपुर के नए मुख्‍य सचिव की दौड़ में कई आईएएस अध‍िकार‍ियों के नाम शामिल हैं, मगर मण‍िपुर सीएस बनने की सबसे ज्‍यादा संभावना आईएएस राजीव सिंह ठाकुर की जताई जा रही है.
Rajeev Singh Thakur Likely to Be Manipur Next Chief Secretary

Rajeev Singh Thakur Likely to Be Manipur Next Chief Secretary

राजीव सिंह ठाकुर के इंटर-कैडर डेपुटेशन को मिली मंजूरी

मण‍िपुर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 28 अगस्‍त 2026 को आईएएस अध‍िकारी राजीव सिंह ठाकुर के इंटर-कैडर डेपुटेशन को मंजूरी दी है. राजीव सिंह ठाकुर को राजस्‍थान कैडर से मणिपुर कैडर में भेजा गया है. आईएएस ठाकुर का यह डेपुटेशन उनकी र‍िटायरमेंट की तारीख 30 जून 2029 तक के लिए मंज़ूर किया गया है.

कौन हैं IAS राजीव स‍िंह ठाकुर?

मण‍िपुर को नया मुख्‍य सचिव म‍िलने की चर्चाओं के बीच डेपुटेशन पर भेजे गए राजीव सिंह ठाकुर राजस्‍थान कैडर के भारतीय प्रशासन‍िक सेवा के  1995 बैच के सीन‍ियर आईएएस अध‍िकारी हैं. आईएएस राजीव स‍िंह ठाकुर मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं. वर्तमान में ठाकुर नीति आयोग में सलाहकार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. मण‍िपुर में नई पोस्टिंग संभालने के लिए वह नीति आयोग की अपनी मौजूदा जिम्मेदारी छोड़ देंगे.

बांसवाड़ा, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में ज‍िला कलेक्‍टर

29 जून 1969 को जन्‍मे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर के पास मास्टर इन पब्लिक पॉलिसी, एम.ए. (इकोनॉमिक्स) और बी.एससी. की डिग्रियां हैं. उनके पास करीब 30 साल का प्रशासनिक अनुभव भी है. राजीव स‍िंह ठाकुर को राजस्‍थान में पहली पोस्टिंग साल 1998 में पाली एसडीएम के पद पर म‍िली थी. इसके बाद ठाकुर बांसवाड़ा, अलवर, भीलवाड़ा और करौली के ज‍िला कलेक्‍टर पद पर भी कार्यरत रहे. 

यह भी पढ़ें- मणिपुर कैडर की IPS दिव्या तंवर: गरीबी को मात देकर क्रैक की UPSC, अब शादी, नया घर व संघर्ष पर क्या बोलीं मां?

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS अश्वनी कुमार? जिनके लिए 11 महिला अफसरों ने मांगी लंबी उम्र, फिल्‍म देवयानी में द‍िखा चुके जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com