विज्ञापन

'मैंने भवानीपुर में ममता को हराया इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई...', PA के मर्डर पर बोले सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्‍या को लेकर कहा कि इस हत्या की हम जितनी भी निंदा करें, वह काफी नहीं है. उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया.

'मैंने भवानीपुर में ममता को हराया इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई...', PA के मर्डर पर बोले सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि परिवार की मांग है कि हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दी जाए.
  • भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है.
  • उन्‍होंने कहा कि चंद्रनाथ की हत्या की गई क्योंकि वे उनके सहयोगी थे और उन्होंने भवानीपुर में ममता को हराया.
  • मध्यमग्राम के डोलतला के पास बुधवार रात अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने पीए चंद्रनाथ रथ हत्‍या मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने चंद्रनाथ रथ की हत्‍या को लेकर के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने भवानीपुर में ममता को हराया इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई. चंद्रनाथ की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास गोली मारकर के हत्‍या कर दी गई थी. हमलावरों ने उन पर चार गोलियां चलाई गई थी. आज चंद्रनाथ रथ का पार्थिव शरीर मध्यग्राम के अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया. 

सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्‍या को लेकर कहा, "इस हत्या की हम जितनी भी निंदा करें, वह काफी नहीं है. उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था. यही उनकी हत्या का कारण हो सकता है. मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और परिवार की मांग है कि हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दी जाए. पोस्टमार्टम से पता चला है कि उन पर चार गोलियां चलाई गईं, यह हत्या सुनियोजित थी."

ये भी पढ़ें: 'मेरे बेटे की हत्या कर भवानीपुर में ममता की हार का बदला लिया गया', सुवेंदु अधिकारी के पीए की मां TMC पर बरसीं

चंद्रनाथ का भाजपा से दो दशक पुराना नाता 

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चंद्रनाथ रथ वायु सेना में सेवा देने के बाद भाजपा नेता के सहयोगी बने. भारतीय वायु सेना में सेवा देने से लेकर बंगाल में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक बनने वाले चंद्रनाथ का भाजपा नेता से दो दशक से अधिक पुराना नाता रहा. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 41 वर्षीय चंद्रनाथ मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे. पूर्वी मेदिनीपुर, बंगाल की राजनीति में शुभेंदु के उदय का मुख्य केंद्र रहा है. 

ये भी पढ़ें: पीए चंद्रनाथ की हत्या के CCTV में म‍िले अहम सुराग, सुवेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी अपील

गंभीर बनी हुई है कार चालक की हालत 

उधर, इस  हमले में सुवेंदु अधिकारी के कार चालक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.  अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथ की कार चला रहे बुद्धदेव बेरा को गोलियां लगी हैं और उनकी कई सर्जरी हुई हैं. उन्होंने बताया कि बेरा की हालत नाजुक बनी हुई है. उनकी दो सर्जरी हुई हैं और आईसीयू में उनकी लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर बेरा की हालत स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com